Kapil Sharma: बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद भी कपिल ने की शूटिंग, जल्द ये स्टार्स आएंगे कॉमेडी शो में नजर
Firing At Kapil Sharma Cafe Again: गुरुवार को कपिल शर्मा के कनाडा वाले ‘कैप्स कैफे’ में फिर से फायरिंग की गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। साथ ही कपिल को धमकी भी दी है। इस सिचुएशन के बीच भी कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो की शूटिंग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपिल शर्मा इस वक्त मुश्किलों से घिरे हुए हैं। दो बार इस कॉमेडियन के कैफे पर हमला हो चुका है, फायरिंग की गई है। कल ही यानी गुरुवार को भी दूसरी बार कपिल के कैफे पर फायरिंग हुई। इस घटना के बाद भी वह अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग कर रहे हैं।
ये एक्टर्स कपिल के साथ करेंगे शूटिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में कपिल शर्मा के शूटिंग सेट पर नजर आईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भी उसी शूटिंग सेट पर नजर आ, जहां जान्हवी थी। इस तरह दोनों एक्टर्स कपिल के साथ शूटिंग करने के लिए पहुंचे हैं।
#JanhviKapoor on the sets of Kapil Sharma for #ParamSundari#BheegiSaree https://t.co/1XnutcbZlS pic.twitter.com/tAvT1aG3cJ
विज्ञापन विज्ञापन— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) August 8, 2025
कपिल को मिली धमकी से सलमान का कनेक्शन
सलमान खान भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के पहले एपिसोड में नजर आए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ऑडियो जारी करके धमकी दी कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे वह मार देंगे।
दो हमले, अलग-अलग गैंग ने ली जिम्मेदारी
पिछले महीने यानी जुलाई की 10 तारीख कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर फायरिंग करने वालों ने पोस्ट किया था। 10 से 12 राउंड फायर कैफे पर किए। पिछली बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। हरजीत सिंह लड्डी एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकवादी की लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। अब नए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।