Kapil Sharma: कपिल के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, जिम्मेदारी लेते हुए बोला गैंगस्टर गोल्डी, ‘अगली बार मुंबई में…’
Firing At Kapil Sharma Cafe: महीने भर में दूसरी बार कनाडा स्थिति कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की गई है। जिसके बाद अब एक बार फिर कपिल शर्मा चर्चाओं में आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने के अंदर दूसरी बार फायरिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताता है। गोल्डी ने यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। पुलिस इस मामले की जांच पर जुट गई है। हालांकि, अभी तक हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।।
Video of Firing at KAPS CAFE of Kapil Sharma #Surrey #Canada https://t.co/ArOnccQHax pic.twitter.com/sRShCU725g
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) August 7, 2025विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गोल्डी ढिल्लों का पोस्ट
गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, “जय श्री राम। सत श्री अकाल, सभी भाइयों को राम राम। सरे स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में आज हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने ली है। हमने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर वह अब भी जवाब नहीं देता है, तो हम जल्द ही मुंबई में अगली कार्रवाई करेंगे।” दूसरी बार हुए इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स गोलियां चलाता नजर आ रहा है।
इससे पहले जुलाई में हुआ था हमला
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने की 10 जुलाई को भी कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आ गया था। हमलावर ने कार से पिस्टल निकाली और तड़ातड़ 10 से 12 राउंड फायर किए। पिछली बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। हरजीत सिंह लड्डी एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकवादी की लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.