फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaala director Bejoy Nambiar breaks silence on casting Hiten Tejwani says I was excited to see him in series

Kaala:'उन्हें कुछ अलग करते देख मैं उत्साहित हो गया था', काला में हितेन को कास्ट करने पर बोले बेजॉय नांबियार

Mon, 11 Sep 2023 02:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Sep 2023 02:21 PM IST
सार

अविनाश तिवारी स्टारर वेब सीरीज 'काला' पिछले काफी दिनों से फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों वेब सीरीज काला का टीजर लॉन्च किया गया था। इस टीजर ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था।

विज्ञापन
Kaala director Bejoy Nambiar breaks silence on casting Hiten Tejwani says I was excited to see him in series
काला वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अविनाश तिवारी स्टारर वेब सीरीज 'काला' पिछले काफी दिनों से फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों वेब सीरीज काला का टीजर लॉन्च किया गया था। इस टीजर ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था। बेजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि यह सस्पेंस, मर्डर और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। अब हाल ही में, बेजॉय ने खुलासा किया कि उन्होंने हितेन तेजवानी को वेब सीरीज में कास्ट क्यों किया था।

काला में हितेन को कास्ट करने पर बोले बेजॉय नांबियार

 'काला' नाम से ही साफ हो रहा है कि यह एक रोमांचक, रोलकोस्टर सवारी का वादा करती है।  टीजर की शुरुआत भी बैकग्राउंड में खून से लथपथ बदले की गाथा से हो रही है, जो युद्ध के मैदान पर भीषण युद्ध और गुप्त उद्देश्यों वाले कैरेक्टर्स के दृश्यों के साथ एक मनोरम वर्णन कर रही है। हितेन तेजवानी भी इस वेब सीरीज से ओटीटी में एक नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हितेन को कुछ अलग करते देख उत्साहित हो गए थे निर्देशक

अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में निर्देशक ने हितेन तेजवानी की कास्टिंग का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं उन्हें काफी समय बाद देख रहा था, क्योंकि मैंने उन्हें सिर्फ टीवी पर ही देखा था। कास्टिंग करने वाले लोग एक अन्य भूमिका के लिए उनका टेस्ट कर रहे थे और मुझे यह काफी लगा। टेस्ट के दौरान हितेन ने कुछ ऐसा किया, जो मैं खुद पहली बार देख रहा था। हितेन को देखकर ही मैंने वेब सीरीज एक अलग शेड को बनाया और इसकी भूमिका भी मैंने हितेन को ही दी थी। मैंने जैसे ही उनसे वेब सीरीज को लेकर बात किया उन्होंने तुरंत हामी भर दी और ऐसे ही उनकी कास्टिंग भी हो गई।'

विज्ञापन

वेब सीरीज में ये सितारे आएंगे नजर

'काला' की बात करें तो, इसमें अविनाश तिवारी, रोहन विनोद मेहरा, निवेथा पेथुराज, ताहेर शब्बीर और हितेन तेजवानी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। वेब सीरीज के टीजर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब ऑडियंस वेब सीरीज के स्ट्रीम होने के इंतजार में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed