दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जानह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'धड़का' का ट्रेलर आज रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले महीने 20 तारीख को रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर को मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में रिलीज किया है। इस फिल्म के स्टारकास्ट के अलावा डायरेक्टर शशांक खेतान, करण जौहर, अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान यहां ईशान और जाह्नवी ने जमकर मस्ती की साथ ही कई खुलासे भी किए।
जाह्नवी और ईशान अपनी पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान बेहद खुश नजर आए। इन दोनों की खुशी इस दौरान पूरे इवेंट में नजर आई। दोनों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि यह इनकी पहली फिल्म है। इन्होंने मीडिया से भी खुलकर बात की।
ट्रेलर लॉन्चिंग में एक ओर जहां जाह्नवी और ईशान बेहद खुश नजर आए, वहीं दिवगंत श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी इस दौरान भावुक हो गई। खुशी ने किसी तरह अपने आपको रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों से आसूं झटक ही गए। खूशी का यह हाल देखकर जाह्नवी ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की।
जाह्नवी बहन खुशी को संभालने के बाद खुद भी भावुक हो गईं। इस दौरान वहां पर मौजूद भाई हर्षवर्धन ने उन्हें किसी तरह संभालने की कोशिश की। बता दें कि इस इवेंट पर चाचा संजय कपूर भी पहुंचे हुए थे।
लॉन्चिंग के दौरान डायरेक्टर शशांक खेतान, जाह्नवी, ईशान और प्रोड्यूसर करण जौहर मीडिया के सामने पूरे गर्मजोशी के साथ नजर आए। बता दें कि यह मराठी फिल्म 'सैरात' की कहानी पर आधारित है।