Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Jawan Actor Shah rukh Khan Film Dunki based on India-Canada immigration issue Know Details Inside

Dunki: भारत-कनाडा के आप्रवासन के मुद्दे पर आधारित है शाहरुख खान की डंकी? जानें फिल्म से जुड़ा नया अपडेट

Mon, 02 Oct 2023 11:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। डंकी प्रवासियों के आसपास केंद्रित है और उनकी व्यथा कहती है जो बेहतर जीवन की तलाश में हैं।

विज्ञापन
Is Jawan Actor Shah rukh Khan Film Dunki based on India-Canada immigration issue Know Details Inside
डंकी अनाउंसमेंट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। यह साल उनके लिए अब तक शानदार रहा है। 2023 में उनकी दो फिल्म में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। अब किंग खान जल्द ही फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने की करीना कपूर की फिल्म 'जाने जां' की तारीफ, निर्देशक के साथ किया मजाक

विज्ञापन
Trending Videos

प्रवासियों पर केंद्रित है कहानी

यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। डंकी प्रवासियों के आसपास केंद्रित है और उनकी व्यथा कहती है जो बेहतर जीवन की तलाश में हैं। हाल ही में भारत-कनाडा संबंधों में कुछ तनाव के बीच शाहरुख की फिल्म डंकी की खबरें सामने आने लगीं, जिसमें दावा किया गया कि यह 'डंकी फ्लाइट' की कहानी पर आधारित है - एक ऐसा रास्ता जिसका उपयोग अवैध प्रवासियों द्वारा भारत छोड़ने और दूसरे स्थान पर जाने के लिए किया जाता है। अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि यह फिल्म कनाडा जाने वाले प्रवासियों की कहानी बताती है।

विज्ञापन

सूत्र ने फिल्म को लेकर किया यह दावा

हालांकि, एक सूत्र ने इंडिया टुडे.इन को बताया कि ये खबरें गलत हैं और फिल्म का कनाडा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “हालांकि फिल्म आप्रवासन के मुद्दे से पर है, लेकिन यह कनाडा पर आधारित नहीं है या इसका कनाडा में रहने वाले भारतीयों से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक बहुत ही संवेदनशील तरीके से बनाई गई फिल्म है जो एक आदमी के जीवन जीने का बेहतर तरीका खोजने की यात्रा और ऐसा करते समय वह जिन विभिन्न भावनाओं से गुजरता है, उससे संबंधित है।

विज्ञापन

सलार से होगी टक्कर

डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी हैं। यह 22 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से होने वाला है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। उन्हें केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
Leo Trailer: दलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed