Leo Trailer: दलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का किया एलान
फैंस इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लियो के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज की तारीख साझा करने के लिए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल का सहारा लिया। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'आपका ऑर्डर तैयार किया जा रहा है.. लियो ट्रेलर आने वाला है! अपने खाने का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए.. उंगा डिलीवरी पार्टनर.. इसे 5 अक्तूबर को रिलीज करेगा।'
Your order is being prepared 😎#LeoTrailer is on its way! Get ready to enjoy your meal 🔥
Unga delivery partner @7screenstudio will deliver them on October 5th 😉#LeoTrailerFromOct5#Thalapathy @actorvijay sir @Dir_Lokesh @trishtrashers @anirudhofficial @duttsanjay… pic.twitter.com/xgHzueGWpJ
'लियो' में विजय के साथ संजय दत्त खलनायक के रूप में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने के बाद संजय दत्त फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। जहां 'केजीएफ 2' में संजू बाबा ने अधीरा बन रॉकी भाई को कड़ी टक्कर दी थी, वहीं अब एक्टर थलापति विजय को स्क्रीन पर अपना खूंखार रूप दिखाने वाले है।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय के साथ हुई धोखाधड़ी पर पुलिस का एक्शन, बिजनेस पार्टनर संजय साहा को किया गिरफ्तार
'लियो' के बारे में बात करें तो फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
Fighter: बड़े पर्दे पर अभिनय का जलवा दिखाएंगे गजल गायक तलत अजीज, 'फाइटर' में इस भूमिका में आएंगे नजर