फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ikkis Movie Agastya Nanda replace Varun dhawan because of Age Factor

Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह

Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Dec 2022 05:48 PM IST
सार

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि इस तरह की लगाई जा रहीं अटकलें बेबुनियाद हैं। सूत्र ने बताया, ''ऐसा कुछ नहीं है। दिनेश या श्रीराम के साथ वरुण की बॉन्डिंग में कोई बदलाव नहीं आया है।''

विज्ञापन
Ikkis Movie Agastya Nanda replace Varun dhawan because of Age Factor
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'इक्कीस' को लेकर हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि इस वॉर ड्रामा में वरुण धवन को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने रिप्लेस कर दिया है। इस खबर के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ वरुण की कुछ अनबन हो गई है। हालांकि एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि फिल्म से वरुण के बाहर होने की वजह कुछ और है। 

विज्ञापन

OTT This Week: विक्की और कियारा देंगे ठहाकों का ट्रिपल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि इस तरह की लगाई जा रहीं अटकलें बेबुनियाद हैं। सूत्र ने बताया, ''ऐसा कुछ नहीं है। दिनेश या श्रीराम के साथ वरुण की बॉन्डिंग में कोई बदलाव नहीं आया है, बल्कि दिनेश विजान और वरुण 'भेड़िया' के बाद एक और फिल्म की योजना बना रहे हैं।
Guneet Monga Wedding: निर्माता गुनीत मोंगा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें

'इक्कीस' से वरुण के बाहर होने की वजह बताते हुए सूत्र ने बताया कि एज फैक्टर की वजह से अभिनेता को रिप्लेस करना पड़ा है। सूत्र ने कहा, “परम वीर चक्र विजेता सैनिक अरुण खेत्रपाल, जिन पर फिल्म आधारित है, 21 साल की उम्र में हमारे देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। वरुण अब 35 वर्ष के हैं। इसलिए वह इस किरदार से मेल नहीं खाते। जब तीन साल पहले इक्कीस की घोषणा की गई थी तो श्रीराम ने सोचा था कि वह इसे वरुण के साथ करेंगे, लेकिन अब सभी को लग रहा था कि अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता की उम्र कम होनी चाहिए। अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाने के लिए अगस्त्य की उम्र सही है। इसके अलावा वह बेहद प्रतिभाशाली भी हैं।''
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट, हैरान यूजर्स बोले- ये क्या देखना पड़ रहा है

विज्ञापन

बता दें कि धर्मेंद्र के 87वें जन्मदिन पर इस फिल्म का एलान किया गया था। अगस्त्य के साथ धर्मेंद्र भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।
Nawazuddin Siddiqui: एक्टर्स को लेकर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-पैसे के लिए साल में करते हैं 4-5 फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed