फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Popular Youtuber Armaan Malik reveal that her wives Kritika and Payal both are pregnant users trolled them

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट, हैरान यूजर्स बोले- ये क्या देखना पड़ रहा है

Sun, 11 Dec 2022 04:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 11 Dec 2022 04:29 PM IST
सार

मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एकसाथ प्रेग्नेंट हैं। लोग अब अरमान मलिक को उनकी दोनों पत्नियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Popular Youtuber Armaan Malik reveal that her wives Kritika and Payal both are pregnant users trolled them
मलिक परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित यूट्यूबर और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बता दें कि अरमान की दो पत्नियां हैं, कृतिका मलिक और पायल मलिक। अपनी दो पत्नियों के चलते अरमान कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। अब हाल में खबर आई है कि, अरमान की दोनों बीवियां एक साथ मां बनने जा रही हैं। यह जानकारी खुद अरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी, लेकिन अरमान ने जब यह खुशी पब्लिक के साथ शेयर की तब वह ट्रोल होने लगे।

विज्ञापन

यूट्यूबर अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दोनों ने मैचिंग को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है तो वहीं, अरमान ऑरेंज कलर की स्वेटशर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। फैंस इनकी फोटोज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते ही जहां एक तरफ फैंस ने तीनों को बधाई दी तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने फोटो पर लिखा, 'मैं हैरान हूं...दोनों एक साथ कैसे प्रेग्नेंट हो सकती है? वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'क्या दोनों एक ही साथ प्रेग्नेंट हुई हैं'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'पायल को प्यार नहीं करते हैं, वह हमेशा अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही फोटो शेयर करते रहते है, जिससे ये पता चलता है कि अरमान अपनी दूसरी पत्नी को ज्यादा अहमियत देते हैं।

यह भी पढ़ें:  'टार्जन गर्ल' बन बोल्ड सीन देकर किमी ने मचा दी थी सनसनी, इस वजह से फिल्मी पर्दे से हुईं थीं गायब

विज्ञापन

बता दें कि अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी। कपल को एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु मलिक है और फिर साल 2018 में अरमान ने कृतिका मलिक से से शादी की थी, जो उनकी पहली पत्नी पायल मलिक की अच्छी दोस्त रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तीनों कपल अपनी रूटीन लाइफ के व्लॉग और रील वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन करते हैं। 

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर से बेघर होने के कुछ घंटों बाद ही हुई टीना दत्ता की वापसी, जमकर लगाई शालीन की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed