फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi support Jennifer Garner initiative Save With Stories for children

जेनिफर गार्नर की वैश्विक पहल से जुड़ीं हुमा कुरैशी, ऐसे कर रहीं बच्चों की मदद

Mon, 06 Apr 2020 08:52 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 06 Apr 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi support Jennifer Garner initiative Save With Stories   for children
Huma Qureshi - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस कोरोना काल में बच्चों की मदद करने का एक नया तरीका निकाला है। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर कि वैश्विक स्तर पर शुरू की गई पहल 'सेव विद स्टोरीज' का हिस्सा बनकर हुमा ने लोगों को कहानियां पढ़कर इस पहल का हिस्सा बनने और योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। यह एक वैश्विक पहल है जिससे पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी क्रिस प्रैट, रीज विदरस्पून, एमी ऐडम्स, केली क्लार्कसन, क्रिस इवांस, एवा लोंगोरिया आदि जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


हुमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व को हम सभी जानते हैं। खासकर तब जब परिस्थिति ऐसी हो। ऐसे में हम इस परिस्थिति को समझते हुए, और दूसरों की देखभाल करते हुए, अपनी तरफ से जो हो सकता है वह कर सकते हैं।

विज्ञापन

Huma Qureshi support Jennifer Garner initiative Save With Stories   for children
Jennifer Garner - फोटो : amar ujala mumbai

खासतौर पर ऐसे बच्चों के लिए जिनके पास रहने के लिए घर और सिर पर छत तक नहीं है। आप 'सेव द चिल्ड्रन' का समर्थन करके अब उनकी मदद कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से उन बच्चों तक पहुंचा जा सकता है, जिन्हें संक्रमण का खतरा है।'

'सेव द चिल्ड्रन' नाम की संस्था के लिए हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए मुल्ला नसीरुद्दीन की एक कहानी सुनाई। वह बताती हैं, 'इस संस्था के लिए दान देना बहुत ही आसान है। आपको सिर्फ इतना करना है कि कोई भी कहानी लीजिए जो आपको बचपन में प्रेरित करती हो। और उसे 'सेव द चिल्ड्रन' की वेबसाइट पर जाकर पोस्ट करिए। साथ ही वहीं से आप बच्चों के लिए दान भी दे सकते हैं। कोरोना के इस दौर में उन बच्चों को आपकी बहुत जरूरत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed