फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hanuman ansh box office collection breaks ranveer singh dhuradhar and Dhurandhar 2 records

हनुमान अंश: चमत्कार से कम नहीं कलेक्शन, पांचवे हफ्ते में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को भी दे डाली मात; जानें कैसे?

Sun, 06 Sep 2026 06:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 06:46 PM IST
सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए चौथा और पांचवा हफ्ता किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। अपनी कमाई से फिल्म अब ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के रिकार्ड भी तोड़ रही है। जानें कितना है इस फिल्म का कलेक्शन?

विज्ञापन
hanuman ansh box office collection breaks ranveer singh dhuradhar and Dhurandhar 2 records
'हनुमान अंश', 'धुरंधर' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिर्फ दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म है। फिल्म जब रिलीज हुई तब शुरूआती तीन हफ्तों में इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही। मगर अब चौथे और पांचवें हफ्ते में तगड़ी कमाई करने के बाद यह फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ‘धुरंधर 2’ को भी करारी टक्कर दे रही है। जानें कैसे यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेगा बजट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

विज्ञापन

पांचवें हफ्ते में क्या बनाया रिकॉर्ड?

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कुल पांच हफ्तों में बेहतरीन कमाई की है।
  • सिर्फ पांचवे हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने अब तक 33.62 करोड़ कमा लिए हैं। अभी पांचवा हफ्ता पूरा करने में इसके चार दिन बाकी हैं।
  • इस तरह यह बॉलीवुड की पांच हफ्तों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
  • इसने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने पांचवें हफ्ते में 19.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • वहीं यह पांचवे हफ्ते की कमाई के मामले में अभी भी 'धुरंधर' से पीछे है। ‘धुरंधर’ ने पांचवें हफ्ते में  51.25 करोड़ रुपये कमाये थे। 
  • जिस तरह 'हनुमान अंश' की कमाई हो रही है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही यह ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। 
यह खबर भी पढ़ें: हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़; चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?
विज्ञापन

hanuman ansh box office collection breaks ranveer singh dhuradhar and Dhurandhar 2 records
पांचवे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

30वें दिन किया ‘धुरंधर’ को परास्त 

फिल्म ‘हनुमान अंश’ हर दिन अपनी कमाई से कई बड़े बजट की फिल्मों को चुनौती दे रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये कमाये। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 11.75 करोड़ का कारोबार किया था।
तीसवें दिन कमाई के मामले में फिल्म ने 'छावा', 'उरी' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: हनुमान अंश: 50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू

hanuman ansh box office collection breaks ranveer singh dhuradhar and Dhurandhar 2 records
30वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

'हनुमान अंश' की अब तक की कमाई

फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। मगर फिर इस फिल्म की कमाई बढ़ी और हर हफ्ते बढ़ती चली गई। 

  • फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • दूसरे हफ्ते फिल्म का सामना फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से हुआ। इस हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे हफ्ते यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई। इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ ने 10.40 करोड़ रुपये कमाये। 
  • चौथे हफ्ते फिल्म ने टॉक्सिक को पछाड़ते हुए 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
  • पांचवे हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 100 करोड़ का अंकड़ा पार लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed