साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली हंसिका कभी अपने हनीमून को लेकर तो कभी अपने नए शो के लिए सुर्खियों में हैं। लेकिन आज हंसिका के चर्चा में आने का कारण उनके ऊपर लंबे समय से लगता एक आरोप है। हंसिका पर अक्सर कथित तौर पर ग्रोथ हार्मोन के इंजेक्शन लेकर बड़े होने का आरोप लगता आया है। ऐसे में हाल ही में हंसिका और उनकी मां मोना मोटवानी अपने ऊपर लगते इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।
Hansika Motwani: क्या इंजेक्शन से जवां हुईं हंसिका? अभिनेत्री ने खुद सुनाई 'शाका लाका' से 'सुरूर' तक की कहानी
'शाका लाका बूम बूम' में एक हंसती खेलती बच्ची के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सबका खूब मनोरंजन किया है। टीवी पर दम दिखाने के बाद फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन के साथ अभिनय से प्रसिद्ध हुईं हंसिका को हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में एक अचानक से एक बड़ी लड़की के रूप देख सबका सिर घूम गया था। साल 2007 में हंसिका को अपने अचानक से बदले इस रूप के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस दौरान ऐसी बातें हुई कि हंसिका की मां ने कथित तौर पर अपनी बेटी को जल्दी बड़ा करने के लिए उसे ग्रोथ हार्मोन का इंजेक्शन लगवाया था।
Box Office Report: 'एंट मैन' के जाल में पहले ही दिन फंसा 'शहजादा', 'पठान' और 'वारिसु' ने किया इतना कारोबार
जहां अभी हंसिका और उनकी मां इन सभी आरोपों पर आज तक शांत थीं, वहीं हाल ही में अभिनेत्री के 'लव शादी ड्रामा' शो के हालिया एपिसोड में दोनों ने इस बारे में खुलकर बात की। हंसिका ने अपनी मां से इन आरोपों पर तीखे सवाल किए। शो में देखा गया कि हंसिका अपनी मां को बताती हैं कि वह शादी के बाद छपी एक प्रेस रिलीज को लेकर काफी परेशान थीं। इस एपिसोड में अभिनेत्री ने उस दौर का जिक्र किया जब अफवाह फैली थीं कि उनकी मां ने उन्हें हार्मोन के इंजेक्शन दिए थे।
Shahnawaz Pradhan: दिल का दौरा पड़ने से शाहनवाज प्रधान का निधन, 'मिर्जापुर' में बने थे गुड्डू भैया के ससुर
अपनी मां मोना मोटवानी से बात करते हुए हंसिका ने कहा, 'यह सब कुछ एक सेलिब्रिटी होने का जुर्माना है। जब मैं 21 साल की थी तब मीडिया ने ऐसी बकवास लिखी थी, आप जानती हैं कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं... अगर मैं इस तरह की बकवास को उस समय झेल सकती थी, तो मैं इसे आज भी झेल सकती हूं। इस बार लोगों ने कहा कि मेरी मां ने मुझे एक बड़ी लड़की होने के लिए इंजेक्शन, हार्मोनल इंजेक्शन दिए हैं।'
Hariharan Interview: मैं सौ फीसदी बंबइया हूं! लेकिन विकिपीडिया वाले हैं कि मेरी बात सुनते ही नहीं
हंसिका ने बाद उनकी मां ने कहा, 'अगर यह सच है, तो मुझे टाटा, बिड़ला, किसी करोड़पति से अधिक अमीर होना चाहिए। अगर यह सच है, तो मैंने कहा होता, मैंने अपनी बेटी को दिया है, तुम भी आओ, आ कर अपना हड्डी बड़ी करवाओ। मैं हैरान हूं कि जो लोग इस तरह की चीजें लिखते हैं, उनके पास दिमाग नाम की चीज नहीं होती है क्या? हम पंजाबी लोग हैं, हमारी बेटियां 12 से 16 साल की उम्र के बीच शूट करती हैं।' आपको बता दें, यह सभी बातें कहते हुए मोना मोटवानी के चेहरे पर उन लोगों के लिए गुस्सा साफ नजर आ रहा था। हंसिका का शो 'हंसिका लव शादी ड्रामा' हर शुक्रवार को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होता है।