{"_id":"63f02cef78aea685b709d1a8","slug":"shahnawaz-pradhan-death-mirzapur-actor-guddu-bhaiya-father-in-law-died-due-to-heart-attack-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahnawaz Pradhan: दिल का दौरा पड़ने से शाहनवाज प्रधान का निधन, 'मिर्जापुर' में बने थे गुड्डू भैया के ससुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahnawaz Pradhan: दिल का दौरा पड़ने से शाहनवाज प्रधान का निधन, 'मिर्जापुर' में बने थे गुड्डू भैया के ससुर
Sat, 18 Feb 2023 07:12 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:12 AM IST
सार
शाहनवाज प्रधान ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी और ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी काफी काम किया था। उनके निधन पर तमाम सेलेब्स ने दुख जताया।
विज्ञापन
शाहनवाज प्रधान
- फोटो : social media
विस्तार
मशहूर कलाकार शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार (17 फरवरी) रात निधन हो गया। वह 56 साल के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन
शाहनवाज प्रधान ने मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू भैया के ससुर का किरदार निभाया था। वह श्वेता (गोलू) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता परशुराम गुप्ता बने थे। इसी वेब सीरीज में उनके साथ काम करने वाले राजेश तैलंग ने शाहनवाज के निधन पर दुख जताया। राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा है।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि किसी तरह शाहनवाज को दिल का दौरा पड़ा और वह उनके सामने ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। यशपाल शर्मा ने लिखा, 'आज मुंबई में प्रोग्राम अटेंड किया। सबकुछ काफी अच्छा चल रहा था। अवॉर्ड लेने के थोड़ी देर बाद शाहनवाज को कुछ अटैक आया। सारा प्रोग्राम रुक गया। सभी लोग उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह चले गए। यह है हमारी जिंदगी का कड़वा सच। हमारी आंखों के साथ एक जीवन खत्म हो गया।'
View this post on Instagram
बता दें कि शाहनवाज प्रधान का जन्म उड़ीसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सात साल की उम्र में वह परिवार के साथ रायपुर आ गए और 7वीं कक्षा में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। शाहनवाज 80 के दशक में भी लोकप्रिय हुए थे। उस वक्त उन्होंने दूरदर्शन के शो श्री कृष्णा में नंद की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह अलिफ लैला में भी नजर आए। जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज प्रधान का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार (18 फरवरी) को होगा।