फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fraud case filled against gangs of wasseypur fame actor zeishan quadri

Zeeshan Qadri: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 'डेफनिट' ने नहीं चुकाए होटल के 29 लाख रुपये, फिर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 21 Nov 2022 10:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

जीशान कादरी के खिलाफ रांची में ठगी का केस दर्ज कराया गया है। जीशान पर आरोप है कि उन्होंने एक होटल के 29 लाख रुपये नहीं चुकाए हैं।

विज्ञापन
fraud case filled against gangs of wasseypur fame actor zeishan quadri
जीशान कादरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी झारखंड के धनबाद शहर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। इस फिल्म का हर एक किरदार अलग था, सभी ने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर में डेफनिट का किरदार निभा चुके जीशान कादरी तो आपको याद ही होंगे। जीशान कादरी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। जीशान पर आरोप है कि उन्होंने एक होटल के रुपये नहीं चुकाए हैं।

विज्ञापन


29 लाख रुपये की ठगी का मामला
जीशान कादरी के खिलाफ रांची में ठगी का केस दर्ज कराया गया है। रांची के हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज मामले में ठगी का आरोप लगाया गया है। जीशान पर यह मामला एक होटल संचालक ने दर्ज कराया है। होटल एवीएन ग्रांड के निदेशक विशाल शर्मा ने दर्ज शिकायत में कहा है कि उनके साथ करीब 29 लाख रुपये की ठगी की गई है। दरअसल यह मामला होटल में ठहरने और फिर बिल न चुकाने का है। जिसके बाद होटल के संचालक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Monday Flashback: इस फिल्म निर्देशक को काटने के बाद हो गई थी सांप की मौत, हैरान रह गए थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लग चुका है धोखाधड़ी का आरोप
बता दें कि इससे पहले भी जीशान पर चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। एक महिला ने उनपर 38 लाख रुपये की ऑडी-6 कार चुराने और लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। महिला ने ये भी कहा था कि जीशान ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में जीशान ने कहा था कि महिला झूठ बोल रही है। ये सब उनकी छवि खराब करने और पब्लिसिटी स्टंट के लिए है। हालांकि रांची वाले मामले पर अभी जीशान का जवाब आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed