Monday Flashback: इस फिल्म निर्देशक को काटने के बाद हो गई थी सांप की मौत, हैरान रह गए थे लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान निर्देशक ओपी रल्हन ने सांप को छूना चाहा कि अचानक सांप ने पलट कर तेजी से उनका अंगूठा पकड़ लिया। ओपी रल्हन घबरा गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोई फिल्म पर्दे पर आने से पहले तमाम पड़ावों से होकर गुजरती है। हीरो-हीरोइन से लेकर निर्माता-निर्देशक, तकनीशियन तमाम लोग दिन-रात एक करके काम करते हैं। इसी दौरान कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिन पर यकीन करना लोगों के लिए भी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक बार दिवंगत फिल्म निर्देशक ओपी रल्हन के साथ हुआ था। फूल और पत्थर, तलाश, हलचल, पापी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर रहे ओपी रल्हन को एक बार शूटिंग के दौरान सांप ने काट लिया। बाद में उस सांप की मौत हो गई! सुनने में यह कोई फिल्मी कहानी लग सकती है, मगर यह सच्चाई है। आखिर क्या हुआ था, आइए जानते हैं...
फिल्म प्यास के दौरान घटी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात वर्ष 1981 की है। फिल्म निर्देशक ओपी रल्हन की फिल्म 'प्यास' की शूटिंग चल रही थी। फिल्म सिटी स्टूडियो में सेट तैयार किया गया था और एक्टर कंवलजीत और कामिनी कौशल शॉट के लिए तैयार हो रहे थे। फिल्म के इस सीन में एक सांप भी था, जिसके लिए एक सपेरे को बुलाया गया था और वह सांप के साथ तैयार बैठा था।
Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार
सांप को छूने लगे निर्देशक
रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान निर्देशक ओपी रल्हन ने सांप को छूना चाहा कि अचानक सांप ने पलट कर तेजी से उनका अंगूठा पकड़ लिया। ओपी रल्हन घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में कसकर सांप की गर्दन दबोच ली और उसे छटक कर दूर फेंक दिया। सेट पर अचानक से अफरातफरी मच गई। सांप के काटने के बाद ओपी रल्हन की तबीयत बिगड़ने लगी। उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया और आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा। उन्हें फौरन एंटीडोट इंजेक्शन लगाया गया। उस दिन की शूटिंग रद्द कर दी गई।
Male Pregnancy based Movies: 'मिस्टर मम्मी' ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखाई गई पुरुष प्रेग्नेंसी की कहानी
सपेरा हो गया उदास!
अगले दिन ओपी रल्हन की तबीयत में कुछ सुधार हुआ और वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि सपेरा मुंह लटकाए उदास बैठा था। ओपी रल्हन को बीते दिन हुआ वाकया याद आ गया और इसके बाद उन्होंने सपेरे से सांप के बारे में पूछा। इस पर सेपेरे ने उदास मन से जवाब दिया कि आपने सांप को इतने जोर से दबा कर फेंका था कि मेरा सांप ही मर गया। फिल्मी गलियारों में आज भी यह किस्सा याद किया जाता है।
Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा