{"_id":"5be1300cbdec2269a7716c6d","slug":"former-cbfc-chief-pahlaj-nihalani-file-plea-in-hc-after-20-cuts-in-rangeela-raja","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलाज निहलानी की फिल्म में लगे 20 कट, विरोध में हाईकोर्ट पहुंचे CBFC के पूर्व अध्यक्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहलाज निहलानी की फिल्म में लगे 20 कट, विरोध में हाईकोर्ट पहुंचे CBFC के पूर्व अध्यक्ष
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रंगीला राजा' में लगे 20 कट से काफी नाराज हैं। इसके विरोध में पहलाज हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने CBFC के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। निहलानी ने अपनी याचिका में कहा है कि सेंसर बोर्ड का सुझाव सही ठहराने लायक नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म किसी भी तरह से अश्लील नहीं है।
निहलानी ने कहा है कि सेंसर बोर्ड में आवेदन करने के 40 दिनों बाद मेरी फिल्म की समीक्षा की गई। मैं 8 नवंबर को अपनी फिल्म रिलीज करने जा रहा था, जबकि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने मेरे 20 दिन बाद आवेदन किया था। प्रसून जोशी और आमिर खान अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उन्हें पहले रिलीज का मौका दिया गया।
एक समय में फिल्मों में बेधड़ कैंची चलाने वाले पहलाज आज खुद को इसका शिकार मान रहे हैं। फिल्मकार पहलाज ने सेंसर बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष प्रसून जोशी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह राजनीतिक तौर पर प्रेरित हैं।
विज्ञापन
फिल्म का नाम ‘रंगीला राजा’ है। इस फिल्म में विजय माल्या के देश और विदेश में किए गए फ्रॉड और उनकी जीवनशैली को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म में विजय माल्या का किरदार निभा रहे है गोविंदा। निहलानी और गोविंदा ने 31 साल पहले फिल्म 'इल्जाम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ तीन नई एक्ट्रेसेस डेब्यू कर रही हैं।