फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fawad khan pakistani film the legend of maula jatt box office worldwide 100 crore in 10 days

Maula Jatt: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फवाद खान की 'मौला जट', 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Tue, 25 Oct 2022 01:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार चला गया है। ये कारनामा फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में करके दिखाया है।  कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान की सबसे महंगी बजट वाली फिल्म है।

विज्ञापन
fawad khan pakistani film the legend of maula jatt box office worldwide 100 crore in 10 days
मौला जट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म मौला जट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फवाद ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर बताया है कि मौला जट 10 दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी महीने 13 तारीख को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। देश के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया था। वहां भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार चला गया है। ये कारनामा फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में करके दिखाया है।  कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान की सबसे महंगी बजट वाली फिल्म है। फिल्म को 55 करोड़ के बजट में बनाया गया है। डायरेक्टर बिलाल लशारी की फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Rani Chatterjee: रानी ने 'भूल गई मैं इस दुनिया को' गाने पर साझा की रील, बोलीं- प्यार में हर चीज प्यारी लगती है
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खास मौके पर फिल्म मौला जट के निर्देशक बिलाल लशारी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- दुनियाभर में दर्शकों और आलोचकों से फिल्म को मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। हमें बहुत गर्व है कि द लीजेंड ऑफ मौला जट ने पाकिस्तान निर्मित सिनेमा को वर्ल्डवाइड जगह बनाने में मदद की है और ये दुनियाभर के सिनेमघरों में लोगों का दिल जीत रही है।

इसे भी पढ़ें- Thank God Twitter Review: फैंस के लिए दिवाली का तोहफा है 'थैंक गॉड', अजय नहीं सिद्धार्थ ने जीता दर्शकों का दिल
 

विज्ञापन

फिल्म में फवाद के साथ माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी लीड रोल में है। माहिरा खान उनकी प्रेमिका मुक्खो के किरदार में हैं। वहीं हमजा अली अब्बासी, मौला के दुश्मन नूरी नट का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री हुमैमा मलिक भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed