फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   thank god twitter review audience liked ajay devgn sidharth malhotra rakul preet starrer film

Thank God Twitter Review: फैंस के लिए दिवाली का तोहफा है 'थैंक गॉड', अजय नहीं सिद्धार्थ ने जीता दर्शकों का दिल

Tue, 25 Oct 2022 11:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

अजय देवगर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड सिनेमाघरों में हाजिर हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म देखकर आए दर्शकों को थैंक गॉड कैसी लगी है। 

विज्ञापन
thank god twitter review audience liked ajay devgn sidharth malhotra rakul preet starrer film
थैंक गॉड - फोटो : social media

विस्तार

मंगलवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में एकसाथ रिलीज हुई हैं। एक तरफ जहां अक्षय कुमार राम सेतु लेकर आए हैं, तो वहीं अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के रोल में नजर आए हैं। 

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया था, लेकिन अजय देवगन के रोल को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद मेकर्स ने अजय देवगन का नाम बदल दिया है। थैंक गॉड फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी है। 

इसे भी पढ़ें- Ram Setu Twitter Review: रामसेतु से अक्षय कुमार ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस बोले- यह है शो टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा है- त्योहार के इस सीजन के लिए परफेक्ट फैमिली फिल्म है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- शानदार फिल्म है, इसे मिस न करें। वहीं दर्शकों को इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की एक्टिंग भी पसंद आ रही है। लोगों को अजय देवगन के डायलॉग्स भी बेहद पसंद आ रहे हैं। एक दर्शक ने लिखा कि अजय देवगन की एंट्री फिल्म में 20 मिनट बाद होती है पर वो पूरे टाइम छाए रहते हैं।









विज्ञापन

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है। कुछ लोग इस फिल्म को बकवास भी बता रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में दिखाई देंगे। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की साथ यह तीसरी फिल्म होगी। जबकि सिद्धार्थ और अजय पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed