Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा के निधन पर भावुक हुईं फरीदा जलाल, DDLJ के समय को याद करते हुए कही यह बात
पामेला चोपड़ा को 'डीडीएलजे' की सफलता का श्रेय देते हुए फरीदा ने कहा, "सेट पर उनकी उपस्थिति के कारण फिल्म को आशीर्वाद मिला।
विस्तार
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार (20 अप्रैल) को निधन हो गया। उनके दुनिया छोड़ के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। इस बीच एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी उनके देहांत पर भावुक नजर आईं। उन्होंने उस समय को याद किया कि कैसे पामेला ने अपने बेटे आदित्य चोपड़ा की पहली निर्देशित फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की थी।
पामेला के बारे में बात करते हुए फरीदा ने कहा, ''वह प्यारी महिला थीं। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के दौरान हर चीज का ध्यान रखा, यह आदि की पहली फिल्म थी।'' बता दें कि साल 1995 की इस रिलीज इस फिल्म में फरीदा काजोल की मां की भूमिका में नजर आई थीं।
Honey Singh: किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया बेबुनियाद, बोले- जिसने भी यह किया, उसे तो...
पामेला चोपड़ा को 'डीडीएलजे' की सफलता का श्रेय देते हुए फरीदा ने कहा, "सेट पर उनकी उपस्थिति के कारण फिल्म को आशीर्वाद मिला। मैं एक छोर पर यश जी को देखती था और दूसरे छोर पर पामेला भाभी को और फिर आदि और उनके भाई सेट पर होते थे। यह सब देखते हुए मैं कहा करती थी कि यह फिल्म कैसे हिट नहीं हो सकती? इसके पीछे परिवार को देखिए, उनकी भावनाओं को देखिए। मैं जो कहा करती थी वह सच भी हुआ और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।''
Shahid Kapoor: यूं 'रोमांटिक हीरो' बने शाहिद कपूर, आज तक काम आ रही पिता पंकज कपूर की यह सलाह
सेट पर अपने समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “वह बहुत अच्छा गाती थी। वह हमारी वैन में हमारे साथ घुलमिल जाती थीं और हम हर चीज के बारे में बात करते थे। अनुपम, काजोल और मैं, परिवार की तरह बातें करते थे और उनके साथ खाना खाते थे। पामेला को खोने पर दुख जताते हुए फरीदा ने कहा, "उनका सहयोग और उनके बारे में सब कुछ अब एक बड़े फ्लैशबैक की तरह वापस आ रहा है। मैं वास्तव में बहुत भावुक हूं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे। वह बेहतर जगह पर हैं, इसलिए यह थोड़ी सांत्वना की बात है।”
Ram Charan: इस महीने होगी राम चरण की पत्नी की डिलीवरी, बच्चे के जन्म के लिए बीमा कराएंगी उपासना