फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ram charan wife upasana kamineni reveals her delivery date in july said she will use insurance for child birth

Ram Charan: इस महीने होगी राम चरण की पत्नी की डिलीवरी, बच्चे के जन्म के लिए बीमा कराएंगी उपासना

Thu, 20 Apr 2023 10:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
ram charan wife upasana kamineni reveals her delivery date in july said she will use insurance for child birth
राम चरण और उपासना - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। अभिनेता के साथ-साथ उनके फैंस भी इस खबर को लेकर काफी खुश हैं और जल्द ही अभिनेता के बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने पति राम चरण और अपनी डिलीवरी डेट के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

इस महीने होगी डिलीवरी

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में उपासना ने अपने पति राम चरण की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह मेरी प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा साथ देते हैं। उन्हें अपने काम के लिए समय निकालना पड़ता है, लेकिन फिर भी वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। कभी-कभी फेम बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है। इसके अलावा उपासना ने बताया कि जुलाई के महीने में उनकी डिलीवरी होगी।

Priyanka Chopra: जब चीजें प्लान के अनुसार नहीं चलती तो क्या महसूस करती हैं प्रियंका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी मां बनेंगी उपासना

उपासना ने खुलासा किया कि वह अपने बच्चे के लिए कैसी मां बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्किंग मदर के रूप में वकील का काम करना चाहती हैं। उपासना ने कहा कि मैं व्यावहारिक मां बनना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि अपने बच्चे की देखभाल और करियर के बीच बैलेंस बना सकूं। फिलहाल मैं यह कोशिश कर रही हूं कि किस तरह से मैं अन्य महिलाओं के लिए उदाहरण पेश कर सकती हूं, ताकि जो महिलाएं काम करना चाहती हैं, वह आगे बढ़कर काम भी करें और बिना समझौता किए अपने बच्चे की देखभाल कर सकें।

Ind की कियारा या Pak की आएजा, कौन ज्यादा हॉट?

विज्ञापन

बच्चे के लिए कराएंगी बीमा

उपासना ने कहा कि मेरा ऑर्गनाइजेशन मेरे बच्चे की देखभाल करेगा। इसके चलते मैं अपने बच्चे के पैदा होने के लिए बीमा भी कराऊंगी। उपासना ने अपने पति और 'आरआरआर' स्टार राम चरण के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। इस दौरान उनकी लाइफ में काफी बदलाव हुए। अभिनेता उनका हर एक फैसले में साथ देते हैं और काफी मदद करते हैं।

Filmy Wrap: मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर फंसे करण औजला और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed