फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki Star Shahrukh Khan says we never told Suhana Khan aryan Khan to do this Reveals children Career plans

Shahrukh Khan: 'सुहाना-आर्यन ने अपनी मर्जी से फिल्म लाइन चुनी', बच्चों के परफेक्ट करियर पर बोले किंग खान

Wed, 27 Dec 2023 02:17 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 27 Dec 2023 02:17 PM IST
सार


'डंकी' स्टार शाहरुख खान ने फिल्मों में अपने बच्चों की एंट्री को लेकर कहा, 'मैंने या मेरी पत्नी गौरी ने कभी भी बच्चों से यह नहीं कहा कि आपको ये करना है या ये बनना है। उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्म इंडस्ट्री में आना चुना

विज्ञापन
Dunki Star Shahrukh Khan says we never told Suhana Khan aryan Khan to do this Reveals children Career plans
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 में शाहरुख खान ने फैंस के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी खूब राज किया है। इस साल एक के बाद एक हिट फिल्म देकर शाहरुख सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं। 'पठान' फिर 'जवान' के बाद 'डंकी' की सफलता से खुश शाहरुख खान ने अपने बच्चों को लेकर मीडिया से खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन


अपने बच्चों की एंट्री को लेकर कहा

'डंकी' स्टार शाहरुख खान ने फिल्मों में अपने बच्चों की एंट्री को लेकर कहा, 'मैंने या मेरी पत्नी गौरी ने कभी भी बच्चों से यह नहीं कहा कि आपको ये करना है या ये बनना है। उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्म इंडस्ट्री में आना चुना। मेरे बेटे आर्यन को डायरेक्शन वाले फील्ड में जाना था तो उन्होंने फिल्म डायरेक्शन चुना। सुहाना को एक्टिंग पसंद है। इसलिए वे फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। दोनों समझदार हैं और जानते हैं कि उन्हें जिंदगी से क्या चाहिए। दोनों काफी मेहनत भी कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

Salman Khan Birthday: सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे, सितारों संग पार्टी की झलक आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तो हूं ही उन्हें सपोर्ट करने के लिए

शाहरुख ने आगे कहा, 'आर्यन और सुहाना दोनों ने घर का माहौल देखा है। उन्हें पता है कि कितनी ज्यादा मेहनत उन्हें करनी पड़ेगी। हर शुक्रवार को किस तरह के स्ट्रेस का सामना करना पड़ेगा और वे इसके लिए तैयार भी हैं। सुहाना ने तो एक फिल्म भी किया है तो उन्हें आईडिया है कि आगे अब कैसे और क्या करना है। मैं तो हूं ही उन्हें सपोर्ट करने के लिए। 
 

Year Ender 2023: शाहरुख नहीं, रणबीर नहीं, 2023 का ये है हीरो नंबर वन, पढ़िए किस नंबर पर रहे सलमान खान



शाहरुख खान के लिए यह साल बेहद यादगार रहेगा। उनकी फिल्म 'पठान' और 'जवान' दोनों ने हजार करोड़ का दुनिया भर में कारोबार किया। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डंकी' को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इसी साल उनकी बेटी सुहाना खान ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है 'द आर्चिज' फिल्म से। लोगों को उस फिल्म में सुहाना का काम काफी पसंद भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed