फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   DJ Aqeel played songs in party said Shah Rukh khan Salman khan Hrithik Roshan stand separate in party

DJ Aqeel: 'पार्टी में बजता एक स्टार का गाना, तो दूसरे को बुरा लगता', शाहरुख, सलमान, ऋतिक के लिए बोले डीजे अकील

Mon, 17 Feb 2025 12:39 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

संजय खान के दामाद रहे डीजे अकील ने शाहरुख खान सलमान खान और ऋतिक रोशन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ये सितारे पार्टी में अलग-अलग रहते थे। एक का गाना लगता था तो दूसरे को बुरा भी लगता था।

विज्ञापन
DJ Aqeel played songs in party said Shah Rukh khan Salman khan Hrithik Roshan stand separate in party
ऋतिक रोशन- सलमान खान को लेकर बोले डीजे अकील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीजे अकील ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन, फरदीन खान, ऋतिक रोशन की पार्टी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, जब सितारों का गाना बजता था, तो वे उस पर डांस भी करते थे। हालांकि, एक दूसरे का गाना बजने पर वे कुछ हाव भाव ऐसे बनाते थे कि समझ आ जाता था कि बुरा लगा, हर कोई ऐसा करता था। उन्होंने कहा कि अब कई सितारे क्लब में आना पसंद नहीं करते क्योंकि अब कैमरा आ गया है, उनकी प्राइवेसी खत्म हो गई।
विज्ञापन


 

सितारों को लगता था बुरा
सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में डीजे अकील ने कहा, एक कोने में ऋतिक रोशन, एक कोने में आमिर खान, एक कोने में सलमान खान और किसी और कोने में शाहरुख खान रहते थे, एक का गाना बजाओ तो दूसरे को खराब लगता था। ऐसे में एक-एक करके सबके गाने बजाते थे। उनके रिएक्शन देखकर ही मैं समझ जाता था कि किसे बुरा लग रहा है। फिर में एक-एक मैं सबके गाने बजाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

DJ Aqeel played songs in party said Shah Rukh khan Salman khan Hrithik Roshan stand separate in party
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान की पार्टी में आता था मजा
डीजे अकील ने कहा कि शाहरुख खान की पार्टी में मजा आता था। उनके घर का मैनेजमेंट, घर की वाइब और वहां मौजूद लोगों के साथ पार्टी करने में वाकई बहुत मजा आता था। शाहरुख खान की पार्टी में लगभग बहुत सारे लोग आते थे। शाहरुख खान के घर में साल 3-4 बार होते थे। शाहरुख खान की पार्टी के लिए उस समय 30 से 40 हजार रुपये मिलता था।

Kim Sae Ron: किम से-रॉन की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहली बार मिला तब...

विज्ञापन

फराह के साथ है दोस्ती
बता दें कि डीजे अकील और फराह खान अली ने साल 1999 में हुई थी। 24 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों तलाक ले लिया। डीजे अकील ने बताया कि उनका तलाक जरूर हो गया, लेकिन हम आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके दो बच्चे हैं- अजान और फिजा। इस इंटरव्यू में अकील ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की है।

Madharasi: शिव कार्तिकेयन के जन्मदिन पर निर्माता ने दिया खास तोहफा, आगामी फिल्म का शीर्षक रिलीज


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed