फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana makers release two posters for Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ravi Dubey and Yash

रामायण: मेकर्स ने जारी किए किरदारों के पोस्टर, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक; लंका में खड़े नजर आए रावण

Sun, 27 Sep 2026 08:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

Ramayana Posters: 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं। एक में राम, सीता और लक्षमण नजर आए हैं। दूसरे में रावण दिख रहे हैं। पोस्टर काफी खास हैं।
 

विज्ञापन
Ramayana makers release two posters for Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ravi Dubey and Yash
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ 2026 की सबसे  ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते रोमांच के बीच मेकर्स ने बेहद मनमोहक पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले पोस्टर में क्या है?
‘रामायण’ के इस पोस्टर में राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती है। वहीं, सीता के रूप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती हैं। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण भाव लिए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पोस्टर में क्या है?
मेकर्स ने इस फिल्म का एक दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है। इस पोस्टर में रावण के रूप यश को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि रावण के रूप में यश अपनी लंका में खड़े हैं। मुकुट पहने यश काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों खास है पोस्टर?
यह पोस्टर बेहद खास है, क्योंकि इसमें राम, सीता और लक्ष्मण को एक ही फ्रेम में साथ देखा जा सकता है। यह पोस्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को इन प्रतिष्ठित किरदारों में बड़े पर्दे पर देखने के उत्साह को और बढ़ा देता है। इस प्रोजेक्ट के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में इसकी कास्टिंग भी शामिल रही है।

बॉक्स ऑफिस: क्या 'द वन' और नानी की फिल्म को मिला वीकएंड का फायदा? 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'हनुमान अंश'

Ramayana makers release two posters for Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ravi Dubey and Yash
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कब रिलीज होगी फिल्म
  • 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। 
  • इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज की तरफ से 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनाया जा रहा है।
  • यह दो भागों वाली महागाथा दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। 
  • ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed