फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sivakartikeyan get his new film as gift on his birthday film title released madahrasi

Madharasi: शिव कार्तिकेयन के जन्मदिन पर निर्माता ने दिया खास तोहफा, आगामी फिल्म का शीर्षक और टीजर रिलीज

Mon, 17 Feb 2025 11:48 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

Madharasi: 'आमरण' फेम अभिनेत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर निर्माता एआर मुरुगादॉस ने शिव कार्तिकेयन को उनकी नई फिल्म का तोहफा दे दिया है, जिसका शीर्षक उन्होंने 'मद्रासी' रखा है। साथ ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
sivakartikeyan get his new film as gift on his birthday film title released madahrasi
मद्रासी - फोटो : इंस्टाग्राम- @a.r.murugadoss

विस्तार

एआर मुरुगादॉस ने बीते रविवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा के लिए आज का दिन चुना था, क्योंकि आज ही इस आने वाली फिल्म के अभिनेता शिव कार्तिकेयन का जन्मदिन है। इसलिए उनके जन्मदिन के खास दिन पर इस फिल्म के शीर्षक की घोषणा की गई, जिसका नाम 'मद्रासी' है। श्रीलक्ष्मी मूवीज बैनर तले इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नई फिल्म के लिए तैयार शिव कार्तिकेयन
किसी भी अभिनेता के लिए जन्मदिन का इससे अच्छा तोहफा नहीं हो सकता। अपना 39वां जन्मदिन मना रहे शिव कार्तिकेयन को आज फिल्म निर्माता एआर मुरुगादॉस ने आगामी फिल्म 'मद्रासी' के शीर्षक रिलीज के जरिए सबसे अनमोल गिफ्ट दिया। इस फिल्म के शीर्षक को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शिव को जन्मदिन की बधाई भी दी है। मुरुगादॉस ने फिल्म के शीर्षक को छह भाषाओं में रिलीज किया है। जारी हुए पोस्टर में शिव कार्तिकेयन का दाढ़ी वाला लुक नजर आ रहा है। इसमें लटकती जंजीरें भी दिख रही हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shakira: पेट में तकलीफ के चलते सिंगर शकीरा अस्पताल में भर्ती, पेरू में होने वाला शो किया रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का टीजर रिलीज
शिव कार्तिकेयन की इस आगामी फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो 44 सेकेंड का है। यह फिल्म श्रीलक्ष्मी मूवीज बैनर तले बनाई जा रही है। साथ ही इस फिल्म  का प्रोडक्शन एन क्षीलक्ष्मी द्वारा किया जा रहा है। जारी हुए टीजर में शिवा कार्तिकेयन फुल एक्शन रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर में शिवकार्तिकेयन के अलावा रुक्मिणी वसंत, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शब्बीर कल्लारक्कल, विक्रांत भी दिखाई दे रहे हैं।


एआर मुरुगादॉस ने कल ही कर दिया था ऐलान
बीते 16 फरवरी को मुरुगादॉस ने इस आगामी फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया था। साथ ही कहा था कि इस फिल्म का शीर्षक आज के दिन घोषित किया जाएगा। इस अनाम फिल्म के पोस्टर में अस्थाई नाम 'एसके 23' या 'SKxARM' लिखा गया था। जो उनके नाम के शुरुआती अक्षरों के अनुरूप था। बीते दिन जारी हुए पोस्टर में शिवकार्तिकेयन की पीठ कैमरे की ओर दिखाई दे रही थी, जबकि वह लटकती लोहे की जंजीरों के बीच खड़े थे।

यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: 'शाहरुख खान के कारण विदेशों में सफल रहीं फिल्में', करण जौहर ने अभिनेता के लिए कही ये बात 

फिल्म के कलाकार
यह फिल्म एआर मुरुगादॉस और शिवकार्तिकेयन की एक साथ वाली पहली फिल्म हैं। इसमें संजय दत्त, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन और अन्य कलाकारों की टोली शामिल है। खबर है कि जामवाल मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत मुख्य महिला की भूमिका में होंगी, जो तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed