{"_id":"5f5250aa8ebc3e81b859ec41","slug":"director-aslam-sheikh-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देशक असलम शेख का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक असलम शेख का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
Fri, 04 Sep 2020 08:10 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
असलम शेख
- फोटो : असलम शेख का परिवार
भोजपुरी के दिग्गज निर्देशकों में शुमार असलम शेख का निधन हो गया है। असलम शेख ने शुक्रवार शाम मुंबई में आखिरी सांस ली। असलम के निधन के साथ ही भोजपुरी सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस और सितारे निर्देशक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। असलम शेख को भोजपुरी सिनेमा के पहले और दूसरे दौर के बीच की कड़ी माना जाता है। असलम शेख ने सबसे अधिक काम निर्माता अभय सिन्हा के साथ किया था।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में असलम शेख अपने बेटे को लेकर काफी परेशान था। असलम शेख के बेटे कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिससे वो चिंतित हो गए थे। वहीं दूसरी ओर असलम खान को भी बीती शाम डायरिया हो गया था। जिसके बाद अस्पताल में ही आज असलम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
असलम शेख ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। असलम ने सिनेमा में सिर्फ बतौर निर्देशक की काम नहीं किया बल्कि एक लेखक और अभिनेता के तौर पर भी काम किया है। हालांकि उनको पहचान बतौर निर्देशक की मिली। असलम ने कई फिल्मों में अपना निर्देशन का हुनर दिखाया था। उनकी फिल्मों की लिस्ट में- मां तुझे सलाम, खिलाड़ी, औरत खिलौना नहीं, बिदाई, धरम वीर, जन्म जन्म के साथ, पप्पू को प्यार हो गया, धरती कहे पुकार के, बंधन टूटे न आदि शामिल हैं।
विज्ञापन