{"_id":"63dba0841bd3d71d957febd8","slug":"delhi-hc-refuses-to-stay-release-of-hansal-mehta-film-faraaz-based-on-a-2016-terrorist-attack-in-dhaka-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Thu, 02 Feb 2023 05:11 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:11 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने 'फराज' की रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने मेकर्स को फिल्म में पेश किए गए डिस्क्लेमर का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
फिल्म 'फराज' की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म निर्माता हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक नहीं लगेगी। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि 'फराज' कल यानि 3 फरवरी 2023 को रिलीज होनी है। यह फिल्म वर्ष 2016 में ढाका में हुए आतंकी हमलों पर आधारित है। फिल्म की रिलीज को दो पीड़ितों की माताओं ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मगर, हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और तलवंत सिंह की खंडपीठ ने मेकर्स को फिल्म में पेश किए गए डिस्क्लेमर का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि 'निर्माता पूरी ईमानदारी से उस डिस्क्लेमर का पालन करेंगे, जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म हमले से प्रेरित है और इसमें निहित तत्व पूरी तरह से काल्पनिक हैं।' अदालत ने आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
Union Budget 2023: बजट से खुश नहीं अशोक पंडित, पूछा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नजरअंदाज क्यों कर रही सरकार?
विज्ञापन
बता दें कि आतंकवादी हमले की दो पीड़ितों की माताओं ने निजता के हनन के आधार पर इस फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताई थी। दोनों महिलाओं ने इस आधार पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी कि यह उनकी बेटियों को फिर से उस बुरे दौर की याद दिलाएगी। साथ ही यह उनकी निजता का भी उल्लंघन है।
Angad Bedi-Neha Dhupia: पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत में कहा था कि मेकर्स ने दोनों पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया। वहीं, हंसल मेहता के वकील शील त्रेहान ने तर्क दिया कि वे रिलीज से पहले फिल्मों को देखने की इजाजत देने का उदाहरण नहीं देना चाहते हैं। शील त्रेहान ने कहा, 'सारी जानकारी पहले से ही पब्लिक डोमेन में है।' आपको बता दें कि हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार, साहिल सैगल और कई अन्य ने प्रोड्यूस किया है। जूही बब्बर सोनी, आमिर अली, आदित्य रावल, जहान कपूर, सचिन लालवानी, पलक लालवानी, हर्षल पवार जैसे कई कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार