Kartik Aaryan: जमकर डाइटिंग कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, इस बात पर मिली एक समोसा खाने की इजाजत
'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। 14 सितंबर को कबीर खान का जन्मदिन था। लेकिन, कार्तिक आर्यन उन्हें बधाई देना ही भूल गए। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी वजह बताई है।
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद यह खुलासा किया। डाइटिंग के चक्कर में कार्तिक चीजें याद रखना तक भूल रहे हैं, इसलिए वह कबीर खान को जन्मदिन की बधाई तक समय पर नहीं दे सके।
Jawan: 'ब्लैक वॉटर पीते हैं शाहरुख खान', संजीता भट्टाचार्य ने 'जवान' के सेट पर पूछे थे किंग खान से कई सवाल
जन्मदिन की बधाई देना भूले
'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। 14 सितंबर को कबीर खान का जन्मदिन था। लेकिन, कार्तिक आर्यन उन्हें बधाई देना ही भूल गए। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी वजह बताई है और देर से ही सही अपनी फिल्म के निर्देशक को बधाई दी है। कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'कबीर सर, चंदू का डाइट इतना चल रहा है कि होश ही नहीं है। इंस्टा पर एक दिन लेट पोस्ट हो रहा है।'
Sultan of Delhi: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' का टीजर हुआ जारी, अपराध और सत्ता की झलक दिखाती है सीरीज
कबीर खान ने दिया यह जवाब
इस पर कबीर खान ने भी काफी दिलचस्प जवाब लिखा। उन्होंने लिखा, 'इतनी सुंदर पोस्ट साझा करने के लिए तुम्हारा दिल से शुक्रिया कार्तिक। तुम्हारी इस बात पर आज तुम्हें एक समोसा खाने की इजाजत है।' कबीर खान के अलावा कार्तिक के फैंस भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कार्तिक की पुरानी आदत है लोगों का जन्मदिन जब बीत जाए तब विश करते हैं।'
जारी हो चुका फर्स्ट लुक
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्सपर्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था।
Kaala Review: अविनाश तिवारी के कंधे पर टिकी टी सीरीज की पहली वेब सीरीज, नांबियार ने किया निराश