फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan actress Sanjeeta Bhattacharya recalls asking the Shah Rukh Khan about his Black water coffee and perfume

Jawan: 'ब्लैक वॉटर पीते हैं शाहरुख खान', संजीता भट्टाचार्य ने 'जवान' के सेट पर पूछे थे किंग खान से कई सवाल

Fri, 15 Sep 2023 02:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

संजीता भट्टाचार्य हैरान रह गईं जब उन्हें यह पता चला कि शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। संजीता ने शाहरुख के साथ अपनी बातों को याद करते हुए कई बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
Jawan actress Sanjeeta Bhattacharya recalls asking the Shah Rukh Khan about his Black water coffee and perfume
Shah Rukh Khan and Sanjeeta Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जवान' में नजर आईं संजीता भट्टाचार्य उस वक्त हैरान रह गईं, जब उन्हें पता चला कि उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजीता ने बताया कि 'जवान' के सेट पर वह शाहरुख खान से ढेरों सवाल पूछा करती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक जो भी उनके मन में आता, वह किंग खान से बेझिझक होकर पूछ लिया करतीं। इनमें शाहरुख खान की ब्लैक कॉफी और ब्लैक वॉटर से जुड़े सवाल भी शामिल थे। बता दें कि संजीता ने 'जवान' में हेलेना नाम की हैकर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

गंभीर चोट के कारण अस्पताल पहुंचीं भारती!
विज्ञापन


शाहरुख से कई सवाल पूछती थीं संजीता
संजीता ने शाहरुख के साथ अपनी बातों को याद करते हुए कहा, 'मैं उनसे कुछ भी मतलब हर चीज पूछा करती थी, जैसे यह पानी क्या है, यह परफ्यूम कौन सा है।' संजीता के अलावा लहर खान ने भी कहा कि शाहरुख खान खुशी-खुशी उनके सभी सवालों का जवाब देते थे। वहीं, संजीता ने कहा, 'उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और कहा कि ब्लैक वॉटर है पीकर देखिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun: 'जवान' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को तैयार एटली! अल्लू अर्जुन के साथ बनी निर्देशक की जोड़ी

संजीता ने बताया कैसे शाहरुख के साथ शुरु हुई उनकी बात
इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख के साथ उनकी बातचीत शुरू हुई। संजीता ने कहा, 'उनकी तरफ से सबसे पहले बात शुरू हुई थी। उन्होंने बस इतना पूछा कि आप कहां से हो। फिर हमारी बातें शुरू हुईं। मैंने कहा दिल्ली तो, उन्होंने कहा दिल्ली में कहां? मैंने कहा, राजेंद्र नगर तो इस पर उन्होंने बताया, 'मेरा स्कूल राजेंद्र नगर में था। ऐसे हमने बात करना शुरू की, हमने दिल्ली के खाने के बारे में बहुत बातें कीं, तो वह याद करने लगे'।
Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराजा' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज? वाईआरएफ के साथ होगा दूसरा सहयोग

शाहरुख के बारे में क्या बोलीं संजीता
एक मीडिया बातचीत में संजीता ने कहा, 'शाहरुख बेहद ही सहज हैं। सेट पर हम सभी एक जैसे ही रहते थे। वह कभी भी खुद को ऊंचा दिखाकर लोगों को छोटा नहीं दिखाते थे। वह फैंस से मिलने वाले बेशुमार प्यार के बारे में वह बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन कभी इसे खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। शाहरुख खान के साथ काम करके बहुत कुछ सीखा है कि आप कैसे विनम्र रह सकते हैं और खुद को एक बड़े स्टार की तरह नहीं पेश करना चाहिए। वह वाकई में बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि मुझे दोबोरा उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।"
YRF-Netflix: नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स के बीच हुई साझेदारी, अब होगा मनोरंजन का डबल धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed