{"_id":"592fbbea4f1c1b5365bdad8c","slug":"censor-board-chief-pahlaj-nihalani-slams-ram-gopal-varma-for-his-guns-and-thighs-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीक्रेट फैंटसी के लिए इंटरनेट को इस्तेमाल करना बंद करें राम गोपाल: पहलाज निहलानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीक्रेट फैंटसी के लिए इंटरनेट को इस्तेमाल करना बंद करें राम गोपाल: पहलाज निहलानी
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा की पहली वेब सीरीज 'Guns and Thighs' को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। रामू की इस वेब सीरीज में मुंबई में अंडरवर्ल्ड के घिनौने चेहरे को दिखाया गया है। ये उनका अभी तक का सबसे बोल्ड प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में न्यूड सीन्स के साथ गाली-गलौज का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है।
पहलाज निहलानी ने डीएनए से कहा, 'ये और कुछ नहीं बल्कि गंदी और विकृत सोच है। राम गोपाल वर्मा को ये मालूम होना चाहिए कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। इंटरनेट पर सेल्फ सेंसरशिप नाम की एक चीज होती है। अमेरिका में इसका सही तरीके से इस्तेमाल होता है क्योंकि वहां लोगों को कानून का डर है लेकिन हमारे यहां किसी को इसके बार में मालूम ही नहीं है।' पहलाज निहलानी ने न ही सिर्फ राम गोपाल वर्मा पर निशाना साधा बल्कि एकता कपूर और अनुराग कश्यप को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, 'एकता, अनुराग और राम गोपाल वर्मा, ये सभी इंटरनेट को अपनी सीक्रेट फैंटसी उतारने के लिए इस्तेमाल करते हैं।'
निहलानी को लगता है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय को जल्द ही इस मामले में कुछ करने की जरुरत है। 'मंत्रालय को ये देखना चाहिए कि इंटरनेट पर क्या आएगा और क्या नहीं। इन डायरेक्टरों के ये पता होना चाहिए कि इंटरनेट पर असीमित आजादी नहीं है।'
विज्ञापन
पहलाज निहलानी ने राम गोपाल वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि थियेटरों में उनकी फिल्में नहीं चलती हैं और जल्द ही उन्हें इंटरनेट पर भी यही दिन देखना पड़ेगा।