फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR will be logde against director of mantostan rahat kazmiby CBFC for screening uncensored film

'मंटोस्तान' के डायरेक्टर पर भड़के निहलानी, एफआईआर दर्ज कराएंगे

Mon, 24 Apr 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 24 Apr 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
FIR will be logde against director of mantostan rahat kazmiby CBFC for screening uncensored film
पहलाज निहलानी - फोटो : ANI
फिल्ममेकर राहत काजमी अपनी आने वाली फिल्म 'मंटोस्तान' को लेकर कानूनी दांव पेंच में उलझते नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में बिना सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के उन्होने इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई के एक थिएटर में कर दी, इसी को लेकर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहालनी ने बताया है कि उन्हे इस बात की जानकारी मिली है कि फिल्म 'मंटोस्तान' के डायरेक्टर राहत काजमी ने बिना सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के 20 अप्रैल को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग कर दी, जोकि गैर कानूनी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट हैं 'दीया और बाती' की संध्या, बेबी बंप के साथ देख‌िए बोल्ड तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने ये भी बताया कि अभी तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्होने ये भी साफ कर दिया कि राहत काजमी ने इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेने की मांग कर रखी है लेकिन अभी तक किसी कारण से सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। बिना सेंसर सर्टिफिकेट के फिल्म की स्क्रीनिंग हो ही नहीं सकती। 

पहलाज निहालनी ने बताया कि बिना सेंसर सर्टिफिकेट के 10 सेकेंड की फिल्म की स्क्रीनिंग भी नहीं की जा सकती। सार्वजनिक रूप से एक बिना सेंसर वाली फिल्म का प्रसार करने की जिम्मेदारी कंकेंट प्रोवाइडर की होती है, इसलिए सेंसर बोर्ड ने राहत काजमी और कंकेंट प्रोवाइडर रियल इमेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- फिल्म 'अवतार' के 4 सीक्वल आएंगे, रिलीज डेट आई सामने

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed