फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Captain India Takes Off Shooting Of Kartik Aaryan Film To Begin In London From September

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू, जानें रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी

Sat, 29 Aug 2026 12:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फिल्म अब फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। जानिए कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग। 

विज्ञापन
Captain India Takes Off Shooting Of Kartik Aaryan Film To Begin In London From September
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली है। 

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘कैप्टन इंडिया’ की तैयारियां शुरु हो गई हैं। फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर 2026 से लंदन में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के आखिर तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

‘कैप्टन इंडिया’ का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जिन्हें ‘चक दे! इंडिया’ जैसी शानदार फिल्म के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों की कहानियां आज भी दर्शकों से जुड़ती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Captain India Takes Off Shooting Of Kartik Aaryan Film To Begin In London From September
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है, जो भारत के एक बहादुर रेस्क्यू और एवैक्यूएशन मिशन की सच्ची घटना से प्रेरित है। यह मिशन एक युद्ध से जूझ रहे देश में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने से जुड़ा था।

फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। कहानी में एक्शन के साथ-साथ देशभक्ति, भावनाएं और मुश्किल हालात में हिम्मत दिखाने वाले लोगों की कहानी देखने को मिलेगी।

Captain India Takes Off Shooting Of Kartik Aaryan Film To Begin In London From September
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

  • फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे।
  • उनके साथ एक एन्सेम्बल कास्ट भी फिल्म का हिस्सा होगी। हालांकि, बाकी कलाकारों के नाम को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
  • ‘कैप्टन इंडिया’ की कहानी नैश वजीफदार, संचिता गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है।
  • फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियो मिलकर बना रहे हैं।
  • इसके साथ डोपामिन स्टूडियोज भी जुड़ा है और फिल्म का प्रोडक्शन एसबी फिल्म्स कर रहा है।
  • कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।  


ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लैटेंट: शेरोन वर्मा को बिहारी बुलाकर समय रैना ने किया तंज, कॉमेडियन के पलटवार ने सबको चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed