फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif was once called a zero dancer by a choreographer and told to quit dance Farah Khan defence

कटरीना कैफ: अभिनेत्री के डांस को कोरियोग्राफर ने बताया था जीरो, फराह खान ने किया बचाव; जानिए पूरा मामला

Fri, 11 Sep 2026 10:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

Katrina Kaif Dance: कोरियोग्राफर बॉस्को ने कटरीना कैफ से जुड़ी उस घटना का जिक्र किया है, जिसमें अभिनेत्री से कहा गया था कि वह डांस में जीरो हैं। आइए जानते हैं इस पर फराह खान ने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Katrina Kaif was once called a zero dancer by a choreographer and told to quit dance Farah Khan defence
चिकनी चमेली, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में बेहतरीन डांसर्स में से एक मानी जाने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ ने वर्षों से न सिर्फ अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है, बल्कि अपने डांस से उनका दिल जीता है। वह 'शीला की जवानी', 'काला चश्मा' और 'चिकनी चमेली' जैसे गानों में अपने शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर बॉस्को ने उस घटना को याद किया जब एक दूसरे कोरियोग्राफर ने कैटरीना को जीरो डांसर कहा था।
विज्ञापन

क्या कोरियोग्राफर ने कटरीना की बेइज्जती की?
बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को और सीजर ने फराह खान के साथ अपना पहला पॉडकास्ट एपिसोड यूट्यूब पर शेयर किया। वे कैटरीना के डांस में समय के साथ आए सुधार पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच बॉस्को ने बताया कि शुरुआत में जब कैटरीना ने अपना करियर शुरू किया था, तो एक कोरियोग्राफर ने उन्हें बुरी तरह बेइज्जत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Katrina Kaif was once called a zero dancer by a choreographer and told to quit dance Farah Khan defence
शीला की जवानी - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने की कटरीना की तारीफ
बॉस्को ने कहा, 'उनके (कटरीना) साथ भी कई ऐसी घटनाएं हुईं जहां उन्होंने बहुत मेहनत की, लेकिन एक कोरियोग्राफर ने कैटरीना से कहा, 'तुम डांस में जीरो हो, इसलिए तुम्हें यह छोड़ देना चाहिए'। यह सुनकर फराह हैरान रह गईं और कहा, 'बेचारी, वह जीरो तो नहीं रही होगी, शायद 4 या 5 रही होगी, लेकिन 'शीला की जवानी' के बाद वह 9 या 10 हो गई। उसके बाद 'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा' आए।'

डोंट बी शाई: रिलीज हुआ आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, अभिनेत्री ने खुद बताया फिल्म में क्या होंगी खास बातें

विज्ञापन

बॉस्को और सीजर ने किया कटरीना के साथ काम
बॉस्को और सीजर फराह की बात से सहमत थे और उन्होंने 'शीला की जवानी' में कैटरीना के शानदार परफॉर्मेंस को माना। इस कोरियोग्राफर जोड़ी ने पहले 'रेस' फिल्म के गाने 'टच मी' में कैटरीना के साथ काम किया था।

Katrina Kaif was once called a zero dancer by a choreographer and told to quit dance Farah Khan defence
काला चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने डांस को लेकर क्या बोलीं कटरीना?
कैटरीना ने एक बार बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में बताया था कि उनसे कहा गया था कि वह डांस नहीं कर सकतीं। इस आलोचना ने उनके आत्मविश्वास पर इतना बुरा असर डाला कि उन्हें लगने लगा कि वह कभी अच्छी डांसर नहीं बन पाएंगी। कैटरीना के अनुसार, बॉस्को ने उन्हें यह भरोसा दिलाकर उनका नजरिया बदलने में मदद की कि वह एक अच्छी डांसर हैं और उन्हें बस खुद पर काम करने की जरूरत है। उनके प्रोत्साहन से उन्हें आखिरकार आत्मविश्वास मिला और उन्होंने अपने स्किल्स में सुधार किया।

Katrina Kaif was once called a zero dancer by a choreographer and told to quit dance Farah Khan defence
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कब मां बनीं कटरीना कैफ?
  • काम की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार दो साल पहले विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं।
  • 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने विहान कौशल को जन्म दिया। 
  • फिलहाल अभिनेत्री मां बनने के अनुभव का आनंद ले रही हैं और काम से दूर समय बिता रही हैं।
  • उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed