{"_id":"6b044ac7ab16cb724a0198f0","slug":"ayan-mukerji-opens-up-about-war-2-box-office-failure-says-team-didn-get-the-result-they-hoped-for-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयान मुखर्जी: 'बहुत मेहनत की, लेकिन...', 'वॉर 2' को लेकर छलका निर्देशक का दर्द, फ्लॉप होने पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अयान मुखर्जी: 'बहुत मेहनत की, लेकिन...', 'वॉर 2' को लेकर छलका निर्देशक का दर्द, फ्लॉप होने पर कही ये बात
Mon, 23 Nov 2026 07:51 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:51 PM IST
सार
- फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- उन्होंने माना कि फिल्म के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की थी।
- लेकिन उन्हें इसका वैसा नतीजा नहीं मिला, जैसी उम्मीद की गई थी।
विज्ञापन
वॉर 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan
विस्तार
साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फिल्म को लेकर अयान मुखर्जी ने बड़ा बयान दिया है।
'वॉर 2' को लेकर अयान मुखर्जी ने कही ये बात
अयान मुखर्जी ने 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बात की। वह इस कार्यक्रम में पत्रकार पूजा तलवार के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अभिनेता बेसिल जोसेफ भी मौजूद थे।
अयान ने कहा, 'मेरे लिए 'वॉर 2' एक बिल्कुल अलग तरह की बातचीत है। यह एक फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट जरूर था, लेकिन यह ऐसी फिल्म नहीं थी, जिसे मैंने लिखा था। इसलिए इसे बनाने का मेरा अनुभव भी अलग था। मैंने इस फिल्म का निर्देशन करने का फैसला लिया था। इस फिल्म की मूल कहानी यशराज फिल्म्स में तैयार हुई थी। इसे 'वॉर 1' के लेखकों और सिद्धार्थ आनंद ने बनाया था। पूरी फिल्म आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में तैयार हुई थी।'

Trending Videos
अयान मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हमने बहुत मेहनत की, लेकिन...'
फिल्म के नतीजे पर बात करते हुए अयान ने कहा, 'मैंने 'वॉर 2' के लिए बहुत मेहनत की थी। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी थी, जो किसी और की थी। हमने इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन हमें वह पूरा नतीजा नहीं मिला, जिसकी हमने उम्मीद की थी।'

अयान मुखर्जी-रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayan_mukerji
'वॉर 2' के बारे में
बता दें कि 'वॉर 2' साल 2019 में आई सिद्धार्थ आनंद की हिट फिल्म 'वॉर' का सीक्वल थी। इसमें ऋतिक रोशन ने एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल का किरदार निभाया था। वहीं, जूनियर एनटीआर ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी। यह हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी।
अयान मुखर्जी की फिल्में
अयान मुखर्जी इससे पहले 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, 'वॉर 2' को लेकर उनके इस बयान के बाद एक बार फिर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट, ऐसे बनी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस; जर्नी पर की बात