Nana Patekar: नाना पाटेकर के थप्पड़ वाले वीडियो का सच आया सामने, निर्देशक ने किया खुलासा
अनिल शर्मा की इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम जर्नी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों वाराणसी में चल रही है। इससे पहले उन्होंने गदर 2 का निर्देशन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाना पाटेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें वे एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा था कि एक व्यक्ति नाना के पास आता है और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, तभी नाना उसे थप्पड़ जड़ देते हैं।
वीडियो का सच आया सामने
इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स अभिनेता पर भड़क उठे और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाने लगे। हालांकि, अब इस वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि निर्देशक अनिल शर्मा के हवाले से बताया गया है कि वीडियो में दिख रही घटना उनकी नई फिल्म का एक दृश्य था।
वाराणसी में चल रही शूटिंग
बता दें कि अनिल शर्मा की इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम जर्नी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों वाराणसी में चल रही है। इससे पहले उन्होंने गदर 2 का निर्देशन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हुई थी। फिल्म में तारा सिंह के किरदार में सनी देओल नजर आए थे। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 525 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। यह सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल थी। इसमें अमीषा पटेल, उतकर्ष शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में थे।