फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anshula Kapoor wished her boyfriend rohan thakkar romantic birthday shares beautiful post

Anshula Kapoor: अंशुला ने बॉयफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, कहा- मेरे हंसने की वजह तुम हो

Wed, 15 Nov 2023 06:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Nov 2023 06:41 PM IST
सार

अर्जुन कपूर की लाडली बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भले की फिल्म इंडस्ट्री में न हो, लेकिन वह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती हैं।

विज्ञापन
Anshula Kapoor wished her boyfriend rohan thakkar romantic birthday shares beautiful post
अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जुन कपूर की लाडली बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भले की फिल्म इंडस्ट्री में न हो, लेकिन वह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर की बहन एक खास वजह से चर्चा में आई है। सोशल मीडिया पर अंशुला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन

अंशुला कपूर पिछले काफी समय से रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। शुरुआत में इस कपल ने अपने रिश्ते को काफी छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन इस मामले में यह नाकाम रहे। इस बीच अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रोहन और अंशुला एक-दूसरे को किस करते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anshula Kapoor wished her boyfriend rohan thakkar romantic birthday shares beautiful post
अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर रोहन संग पूरी 10 तस्वीरे साझा की है। हर फोटो में ये कपल अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहा है और कैप्शन में लिखा, मेरे मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह को जन्मदिन मुबारक हो। मुझे हर दिन प्यार का एहसास कराने के लिए धन्यवाद। मेरे अच्छे दिनों को अद्भुत दिनों में बदलने के लिए धन्यवाद। वादा करो कि मुझे सबसे घटिया चुटकुलों पर भी हमेशा ऐसे ही हंसते रहोगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

विज्ञापन

बता दें, रोहन एक स्क्रीनराइटर हैं। रोहन ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम नहीं किया है, लेकिन वो कुछ भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। खबरों की माने तो बीते साल से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इनके रिश्ते से कपूर परिवार भी काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: करण जौहर को अनफॉलो करना चाहती हैं करीना कपूर खान, वजह बनी निर्देशक की पाउट सेल्फी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed