'टाइगर 3' की इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। दिवाली के दिन रिलीज हुई यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म साबित हुई है। 12 नवंबर को इसने 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक यह 148.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Amitabh Bachchan: 'इसमें और भी बहुत...', अब्दुल रज्जाक की माफी के बाद बिग बी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
2 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स से सलमान भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने इस प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। अभिनेता ने कहा, "मैं टाइगर 3 के लिए दर्शकों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से खुश हूं। उन्होंने फिल्म को शानदार शुरुआत दी है और मुझे खुशी है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफलता की कहानी लिख रहा है। टाइगर एक एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के करीब है। इसलिए फिल्म दर फिल्म इसे अधिक से अधिक प्यार मिलता देखना वास्तव में विशेष है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दुनियाभर में दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।"
3 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इसमें, सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 'टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और वॉर और पठान जैसी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।
4 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलचस्प बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की कैमियो भूमिका और ऋतिक रोशन का एक पोस्ट-क्रेडिट दृश्य भी है। पिछली दो किस्तों - एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की तरह - यह फिल्म रॉ एजेंट टाइगर (सलमान) और आईएसआई एजेंट जोया (कैटरीना कैफ) से जुड़े एक नए मिशन पर केंद्रित है।
5 of 5
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
2012 में आए पहले पार्ट 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया था। 2017 में 'टाइगर जिंदा है' के साथ फ्रेंचाइजी का विस्तार हुआ। दूसरे भाग का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर रही थीं।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर-आनंद अहूजा करेंगे पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम की मेजबानी! घर पर रखी खास डिनर पार्टी