फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Arjun Kapoor Posed with Uorfi at Javed Fashion designer Gaurav Gupta store opening

Uorfi Javed: अर्जुन कपूर ने उर्फी जावेद संग दिए पोज, यूजर्स बोले- मलाइका मारेगी

Sat, 04 Mar 2023 11:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 04 Mar 2023 11:08 AM IST
सार

बॉलीवुड की फैशन क्वीन उर्फी जावेद भले ही अंतरगी फैशन के लिए जानी-जाती है, लेकिन अब उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री समेत दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस एक के बाद एक फैशन इवेंट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फेमस डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में पहुंची थी। वहीं अब उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Arjun Kapoor Posed with Uorfi at Javed Fashion designer Gaurav Gupta store opening
उर्फी, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद आजकल बड़े डिजाइनर के लिए फोटोशूट से लेकर फैशन इवेंट्स तक में बीजी हैं। पहले वह इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर दिखीं। फिर उर्फी ने मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की पार्टी में उन्होंने तहलका मचा दिया था। अब फेमस फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता की पार्टी में उर्फी ने चर्चा बटोरी। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे और उन्होंने उर्फी के साथ भी पोज दिए। 

विज्ञापन

 

अर्जुन ने उर्फी संग दिए पोज
इस वीडियो में अर्जुन कपूर उर्फी के साथ काफी फ्रेंडली दिख रहे हैं। पैपराजी ने अपने अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें उर्फी से बातचीत करते भी दिख रहे हैं और कैमरे के सामने साथ मिलकर पोज भी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लोग काफी कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

उर्फी इस वीडियो में काफी नर्वस दिख रही हैं
वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है की उर्फी काफी नर्वस दिख रही हैं और पैपराजियों के कहने पर वह अर्जुन के साथ खड़ी होकर पोज देती हैं। और अर्जुन भी उनके साथ काफी हम्बल दिख रहे हैं। इसके बाद पपाराजी अर्जुन से सोलो फोटोज की डिमांड करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



कुछ ऐसा था उर्फी का लुक
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्वर कलर के ब्रालेट के साथ मैचिंग हाई-थाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी। बालों को उन्होंने स्लीक लुक दिया और माथे पर जिग जैग शेप में लाइन्स बना रखी थी। अपने इस पूरे लुक के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की हाई हील्स सैंडल कैरी किए थे।

गौरव गुप्ता के स्टोर लॉन्च पर पहुंचे सिलेब्रिटीज
बता दें कि यह वीडियो गौरव गुप्ता फैशन स्टोर लॉन्च के मौके का है, जहां अर्जुन कपूर से लेकर मंदिरा बेदी, उर्फी जावेद और इनके अलावा कई और सिलेब्रिटीज पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed