बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय या कहें लवर बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेता पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन और तेज होता जा रहा है। दोनों कलाकार अलग-अलग शोज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं। जहां एक रणबीर और श्रद्धा हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, वहीं इसी क्रम में अभिनेता सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'इंडियन आइडल' में पहुंचे। इस शो में एक कंटेस्टेंट ने रणबीर को अंकल बुलाया और सब सुनकर हंस पड़े।
Ranbir Kapoor: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...
'इंडियन आइडल' के मंच पर रणबीर
'तू झूठी मैं मक्कार' का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहे अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में 'इंडियन आइडल 13' के एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर की शो की एक छोटी सी कंटेस्टेंट से खूब बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई प्यारी-प्यारी बातों ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। बातचीत के दौरान बच्ची ने अभिनेता को 'अंकल' कहकर पुकारा, जिसके बाद रणबीर का रिएक्शन देखकर सभी की हंसी छूट गई। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dina Pathak: दीना पाठक ने दर्जी से की थी शादी, प्यार-इश्क और मोहब्बत से लबरेज है यह प्रेम कहानी
मत बुलाओ रणबीर को 'अंकल'
रणबीर के दीवाने तो पूरे देश में हैं, लेकिन इंडियन आइडल के सेट पर अभिनेता को एक ऐसी फैन मिली जिसकी बातों ने उनका मन मोह लिया। 40 वर्षीय अभिनेता जब उस छोटी सी कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे, तब उसने रणबीर को 'अंकल' कह कर पुकारा। इसके बाद अभिनेता थोड़े से न खुश दिखाई दिए और रिएक्ट करते हुए बोले, 'यार मुझे अंकल मत बुला यार।' इसके बाद वह बच्ची रणबीर से पूछती है, 'अच्छा आप ही बता दो मैं क्या बोलूं?'
A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)
कंटेस्टेंट के साथ रणबीर के खेली होली
कंटेस्टेंट के मुंह से इस तरह की बात सुनकर वहां मौजूद सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बच्ची के पूछे सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा, 'आरके बोल दे।' इसके बाद उस लड़की ने रणबीर से उनके चेहरे पर कलर लगाने की रिक्वेस्ट की तो अभिनेता तुरंत सीट से उठकर स्टेज पर आए उस कंटेस्टेंट से कलर लगवाया और उसको भी लगाया। दोनों के बीच साझा किए गए इस खास पल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही रणबीर और भी बहुत से कंटेस्टेंट्स के सवालों के जवाब देते हैं।
Randhir Kapoor-Babita: दूरियां मिटा फिर एक हुए रणधीर-बबीता, 35 साल बाद साथ आया कपल, करिश्मा-करीना हुईं खुश
एनिमल की तैयारी भी कर रहे रणबीर
'तू झूठी मैं मक्कार' में क्लीनशेव अवतार में नजर आने वाले अभिनेता अपनी दूसरी फिल्म 'एनिमल' में दाढ़ी वाले रफ लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वहीं बात करें, 'तू झूठी मैं मक्कार' की तो लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 मार्च को होली के अवसर पर सिनेमाघरों को दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।