फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss ott 2 day 2 written update pooja bhatt talks about recovering from alcohol addiction at age 44

BB OTT 2: शराब के नशे में धुत रहती थीं पूजा भट्ट, 44 की उम्र में छूटी लत, शो में किया बड़ा खुलासा

Mon, 19 Jun 2023 09:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 19 Jun 2023 09:36 AM IST
सार

सलमान खान को शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरू हो चुका है और पहले दिन से ही दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। शो में हर रोज कुछ नया देखने को मिलने वाला है। बीते एपिसोड में पूजा भट्ट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 day 2 written update pooja bhatt talks about recovering from alcohol addiction at age 44
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आगाज हो चुका है। 17 जून 2023 को ग्रैंड प्रीमियर हुआ जहां खुद होस्ट सलमान खान ने एक-एक कंटेस्टेंट का परिचय दिया। बॉलीवुड हस्तियों और टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया तक, इस विवादों से भरे शो के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट्स की एक लंबी लिस्ट है। इन कंटेस्टेंट्ल ने प्रीमियर एपिसोड से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंटेस्टेंट्स ने एक साथ खास रिश्ते भी बनाए हैं और उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते हुए भी देखा गया है।

विज्ञापन

'बिग बॉस ओटीटी 2' पर साइरस ब्रोचा और बाकी के लोगों के साथ बातचीत के दौरान, बॉलीवुड एक्ट्रेस और कंटेस्टेंट पूजा भट्ट ने 44 साल की उम्र में शराब पर काबू पाने की बात को बताया। पूजा ने साफ तौर से स्वीकार किया कि, 'मुझे शराब पीने की आदत थी, और इसलिए मैंने इसे सबके सामने माना और साथ ही मेरी लत को छोड़ने का फैसला किया।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय समाज में शराब की लत पर औरतों को गलत नजर से देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss ott 2 day 2 written update pooja bhatt talks about recovering from alcohol addiction at age 44
पूजा भट्ट

पूजा ने आगे कहा, 'समाज पुरुषों को एक लाइसेंस देता है और इस तरह वे खुले तौर पर नशे की लत और शराब से उबरने के बारे में बात कर सकते हैं। हालांकि, महिलाएं खुले तौर पर शराब नहीं पीती हैं और इसलिए वे खुले तौर पर इसे छोड़ भी नहीं सकती हैं। मैं खुले तौर पर पीती थी इसलिए जब मैंने सोचा कि अब मुझे शराब से छोड़नी है, तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसे छिपाना क्यों चाहिए?' उन्हें ये एहसास हुआ कि वह प्राइवेसी में ठीक नहीं होना चाहती थीं। उनका मानना था कि यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'लोग मुझे शराबी कहते थे लेकिन फिर मैंने कहा कि मैं ठीक हो रही शराबी हूं।' कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए पूजा ने बताया कि उन्होंने 44 साल की उम्र में शराब पीना छोड़ दिया था।

विज्ञापन

प्रीमियर एपिसोड में दिबांग, अजय जडेजा, सनी लियोन, पूजा भट्ट, मुकेश छाबड़ा और एमसी स्टैन सहित कई जानी-मानी हस्तियों को पैनलिस्ट के रूप में बैठे देखा गया। बिग बॉस के घर में आने वाले 13 कंटेस्टेंट्स में अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, जद हदीद, साइरस ब्रोचा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पुनीत सुपरस्टार और पूजा भट्ट हैं। शो के प्रीमियर के 24 घंटों के भीतर, पुनीत सुपरस्टार 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बेदखल होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए।

यह भी पढ़ें: राघव की भूमिका के लिए क्यों परफेक्ट हैं प्रभास? निर्देशक ने बताया एक्टर को आदिपुरुष के लिए क्यों चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed