फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss ex contestant diandra-soares-clarifies-her-post-targeting-katrina-kaif

'डियर कैटरीना मैंने आपको नहीं, सभी महिलाओं को दी थी सलाह'

Thu, 15 Jun 2017 06:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 15 Jun 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ex contestant diandra-soares-clarifies-her-post-targeting-katrina-kaif
डिआंड्रा सोरेस
हाल ही में 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकीं डिआंड्रा सोरेस ने एक फेसबुक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि महिलाओं को अपनी उम्र पर गर्व करना चाहिए और उम्र छिपाने के लिए प्लासिटक सर्जरी नहीं करवानी चाहिए। इसके बाद कैटरीना के फैंस ने उन्हें खूब सुनाया जिसके बाद डिआंड्रा ने अपना फेसबुक पोस्ट पर प्राइवेसी लगा दी।
विज्ञापन


उन्होंने एक समाचारपत्र से बात करते हुए कहा, 'मैंने पोस्ट में 'डियर वुमेन' लिखा था ना कि 'डियर कैटरीना' क्योंकि मैं ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये बात पहुंचाना चाहती थी। साथ ही मुझे इस बारे में कोई झूठ बोलने की भी जरूरत नहीं है। यहां तक कि कितने ही जाने माने बॉलीवुड एक्टर्स इस बारे में अपनी राय दे चुके हैं।'
विज्ञापन


ये सब हो जाने के बाद उनका ये पोस्ट अब फेसबुक पर कहीं नजर नहीं आ रहा है जिस पर उनका कहना है, 'मैंने कुछ डिलीट नहीं किया है। मेरे दोस्त अभी भी उसे देख सकते हैं। लेकिन जो मेरे दोस्त नहीं है उन्हें ये नहीं दिखेगा। मैंने इस पर प्राइवेसी लगा दी है और अगर चाहूं तो एक क्लिक करके ये फिर से पब्लिक हो सकता है। लेकिन मैं नहीं चाहती कि लोग फिर से इस पर उल्टी सीधी बातें करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डिआंड्रा ने पहले ही अपने पोस्ट में ये बताया था कि उनका पोस्ट कैटरीना के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सबने उनके फेसबुक पोस्ट को गलत समझा। 


डिआंड्रा ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, 'मैंने उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेस में कैटरीना की फोटो देखी थी जिसमें वो अजीब लग रही थीं... कैटरीना बहुत सुंदर हैं। लेकिन किसी को मेरा मैसेज समझने की समझ नहीं है। मैं उन्हें संबोधित नहीं कर रही थी और ना ही कोई सलाह दे रही थी। उनकी जगह किसी की भी फोटो या नाम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed