फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17 Mannara Chopra wants to leave show after linking her name with Ankita Lokhande husband Vicky Jai

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस' के आखिरी पड़ाव पर इस वजह से टूटीं मन्नारा चोपड़ा, रोते हुए बोलीं- मुझे घर जाना है...

Tue, 23 Jan 2024 02:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 23 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

मन्नारा के ऊपर आरोप लगाए गए थे कि उनकी वजह से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच में लड़ाइयां होती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Mannara Chopra wants to leave show after linking her name with Ankita Lokhande husband Vicky Jai
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मिडिया

विस्तार

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो को अपने टॉप छह प्रतियोगी मिल गए हैं। 'बिग बॉस 17' के फिनाले वीक में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने अपनी जगह बना ली है, लेकिन 'बिग बॉस' के घर में हो रहे हंगामे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 'बिग बॉस 17' के आने वाले एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन


विक्की जैन की दोस्ती बनी गले की फांस
पिछले दिनों 'बिग बॉस 17' में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ था। उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मन्नारा से कई तीखे सवाल किए गए थे। मन्नारा के ऊपर आरोप लगाए गए थे कि उनकी वजह से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच में लड़ाइयां होती हैं। जब उन्हें पता है कि अंकिता को उनकी और विक्की की दोस्ती से परेशानी होती है तो वे क्यों बार-बार विक्की से बात करती हैं। प्रेस के इन सवालों से मन्नारा काफी परेशान दिख रही हैं। मन्नारा को अच्छा नहीं लग रहा है कि उनका नाम विक्की जैन के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

Akshay Oberoi: पीकू के बाद फाइटर के लिए साथ आए दीपिका पादुकोण-अक्षय ओबेरॉय, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर जाना चाहती हैं मन्नारा
शो की शुरुआत में मन्नारा का नाम शो के दूसरे प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी के साथ जोड़ा गया था। मनारा अपनी और मुनव्वर की दोस्ती को लेकर पहले से ही परेशान चल रही थीं। अब शो के आने वाले एपिसोड में मन्नारा अरुण माशेट्टी बातें करते हुई दिखाई दे रही हैं। वे अरुण से कहती हैं, 'मुझे घर जाना है। मुझे नहीं पता था कि विक्की जैन से बात करने पर इतना सब हो जाएगा। अरे तुमने मुझे इतना असहज कर दिया कि अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं अलग बैठी हूं, तब ठीक नहीं है और मैं साथ बैठी, तब भी ठीक नहीं है। मुझे बहुत अकेलापन महसूस हो रहा है।'

Emergency: कंगना रणौत ने उठाया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी टक्कर

अंकिता को है मन्नारा से परेशानी
अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस 17' में भाग ले रही हैं। शो की शुरुआत से ही हर दिन अंकिता और विक्की के झगड़े दर्शकों को दिख रहे हैं। पिछले दिनों अंकिता और विक्की जैन में भयंकर लड़ाई हुई थी और उस लड़ाई की जड़ में मन्नारा चोपड़ा थीं। अंकिता को विक्की और मन्नारा की दोस्ती से काफी परेशानी है। अंकिता ने कई बार विक्की से जाहिर भी है किया है कि वे जिस तरह से मन्नारा से बात करते हैं, उन्हें अपना समय देते हैं, ये चीजें अंकिता को परेशान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed