फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay oberoi collaborating with deepika padukone in fighter after 7 years of piku Praised her professionalism

Akshay Oberoi: पीकू के बाद फाइटर के लिए साथ आए दीपिका पादुकोण-अक्षय ओबेरॉय, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

Tue, 23 Jan 2024 11:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 23 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

अक्षय ओबेरॉय 'पीकू' की रिलीज के सात साल बाद दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने बिग बजट की फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा किया है। साथ ही अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधे हैं। 
 

विज्ञापन
Akshay oberoi collaborating with deepika padukone in fighter after 7 years of piku Praised her professionalism
अक्षय ओबेरॉय-दीपिका पादुकोण, फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत 'फाइटर' पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। 'फाइटर' को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि यह साल की पहली बंपर ओपनिंग वाली फिल्म होगी। मूवी में कई और बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। इन सितारों में एक नाम अक्षय ओबेरॉय का है, जो दीपिका के साथ फिल्म 'पीकू' में स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं। सात साल बाद अक्षय, दीपिका के साथ वापस से सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने ए लिस्टर हसीना संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। 

विज्ञापन

अक्षय ने बांधे दीपिका की तारीफों के पुल

अक्षय ओबेरॉय ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'दीपिका पादुकोण के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है। वह उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मुझे सहयोग करने का मौका मिला है। पीकू से लेकर अब फाइटर तक, कुछ भी नहीं बदला है।' काम के प्रति दीपिका की प्रतिबद्धता पर गौर फरमाते हुए अक्षय ने जोड़ा, 'वह सेट पर जो कला और सहयोगात्मक भावना लाती हैं, वह वास्तव में सराहनीय है।'

विज्ञापन


Emergency: कंगना रणौत ने उठाया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

'फाइटर' का हिस्सा बन उत्साहित अक्षय ओबेरॉय

'फाइटर' की बात करें तो यह एयरफोर्स पायलटों के किरदार में कई शानदार अभिनेताओं को साथ लाता है। अक्षय ओबेरॉय ने परियोजना के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'फाइटर का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और निश्चित रूप से दीपिका पादुकोण सहित ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ काम करना मेरे लिए शानदार रहा है। सिद्धार्थ आनंद ने एक आकर्षक कहानी तैयार की है, और मेरा मानना है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।'


Rajinikanth: हर साल राम मंदिर जाएंगे रजनीकांत, रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुद को बताया भाग्यशाली

'फाइटर' की रिलीज, फैंस का उत्साह 

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' और 'बैंग-बैंग' में सहयोग कर चुके सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' का भी निर्देशन किया है। इस तरह 'फाइटर' के साथ सिद्धार्थ और ऋतिक रोशन तीसरी बार साथ आए हैं। यह फिल्म एयरफोर्स पायलटों की एक मनोरंजक कहानी है, और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस एक बार फिर अक्षय ओबेरॉय और दीपिका पादुकोण के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed