Salman Khan: दबंग खान ने जला दी थी अपने पापा की कमाई? बिग बॉस के मंच पर एक्टर ने बताई इसकी सच्चाई
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में रिएलिटी शो पर पहुंचे एक्टर मनीष पॉल ने उनके बर्थडे के लिए कुछ खास फन एक्टीविटीज कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने अभिनय के साथ-साथ इंडस्ट्री में अपने रौब के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी जिंदगी के ऐसे तमाम किस्से हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले बड़ी दिलचस्पी से सुनते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है कि सलमान खान ने एक बार अपने पिता सलीम खान की सैलरी ही जला डाली थी। हाल ही में बिग बॉस 16 के मंच पर सलमान ने खुद इस बात की सच्चाई से पर्दा उठाया है। उन्होंने इस बात की हामी भरी कि उन्होंने सचमुच ऐसा किया था। लेकिन, सल्लू भाईजान को आखिर ऐसा क्यों करना पड़ा, आइए जानते हैं...
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में रिएलिटी शो पर पहुंचे एक्टर मनीष पॉल ने उनके बर्थडे के लिए कुछ खास फन एक्टीविटीज कीं। उन्होंने घरवालों से तो सलमान के लिए खास डांस ट्रिब्यूट दिलवाया ही, साथ ही उनकी कई अफवाहों की सच्चाई भी बयां करवाई। सलमान खान ने बताया कि उनसे जुड़े कई किस्से सिर्फ अफवाह नहीं, सच हैं। हां बस थोड़े से घुमाए गए हैं। मनीष ने सलमान से पूछा, 'आपके बारे में अफवाह है कि दिवाली पर आपने अपने पापा की पूरी सैलरी जला दी थी?' इसका सलमान खान ने बड़े करीने से जवाब दिया।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर
सलमान खान ने कहा कि वे 6 साल के थे, जब उनके पापा इंदौर से मुंबई आए थे। तब घर चलाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दिवाली के दिन उनसे ये गलती हुई थी। सलमान ने कहा- 'दोपहर को ऐसा हो गया था कि मैं बाल्टी में कुछ जला रहा था। मैं ढूंढ रहा था कि कुछ मिले, पेपर-अखबार वगैरह जिसे मैं डाल सकूं। फिर मैंने देखा कि मेरे पापा कुछ पेपर एक जगह डाल रहे हैं तो मैंने वो भी ले लिया जाकर, फिर मुझे अहसास हुआ कि मैंने कुछ साढ़े सात सौ रुपये जला दिए हैं। इस बात पर मम्मी ने मुझे बहुत डांटा, लेकिन मेरे पापा ने कुछ नहीं कहा।' सलमान ने बताया कि उस वक्त उनके परिवार के कितने बुरे हाल थे। सैलरी जल जाने के चलते उस महीने उनकी मम्मी को घर चलाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। पड़ोस वालों को पता चला कि ऐसा हो गया है तो उन्होंने मदद की।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...
1991 में आई 'साजन' फिल्म के दौरान सलमान खान बेहद पतले हुआ करते थे। सलमान के बारे में ये अफवाह है कि वो उस वक्त वजन बढ़ाने के लिए 30-35 रोटियां खा जाते थे। इस अफवाह को भी सलमान ने सच बताया और कहा, 'मैं बहुत पतला था, तो वजन बढ़ाना था, इसलिए मैं खूब खाता था, लेकिन आज का वक्त है कि उतना मैं एक हफ्ते में भी नहीं खाता'। सलमान ने कहा, 'वजन बढ़ाने के लिए 30-30 रोटियां और बहुत सारा राजमा और उसके बाद चावल... पता नहीं कहां जाता था वो। आजकल तो एक रोटी से भी ज्यादा हो गई तो...।'
Filmy Wrap: तुनिशा की पीएम रिपोर्ट आई सामने और राजू को याद कर भावुक हुए भाई दीपू, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें