टीवी की गोपी बहु यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में शाहनवाज शेख संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस बार शादी के बाद उनका पति शाहनवाज संग ये पहला क्रिसमस है। दोनों ने दोस्तों के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां अनिमा भट्टाचार्जी को भी साथ में बेहद खुश देखा जा सकता है।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर
साथ में नजर आईं एक्ट्रेस की मां अनिमा भचट्टाचार्जी
देवोलीना ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में वही अपने पति और मां के साथ नजर आ रही हैं जबकि अन्य में दोस्त भी देखे जा सकते हैं। इस दौरान देवोलीना ने रेड टी शर्ट के साथ ब्लैक पैंट टीमअप की जबकि शाहनवाज ऑरेंज टी-शर्ट में नजर आए। तस्वीरों में देवोलीना के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'
देवोलीना ने की जमकर मस्ती
सभी तस्वीरों में देवोलीना और शाहनवाज को मस्ती भरे अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अभिनेत्री छोटे बच्चे की तरह पति शाहनवाज के कंधे पर मस्ती भरे अंदाज में झूलती नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला
देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से गुपचुप शादी रचाई और इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ फैंस को ये खुशखबरी दी। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। शाहनवाज से शादी करने को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि देवोलीना ने भी ट्रोल्स को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी के फैसले इस बात से डरकर नहीं लेती है कि ट्रोल्स क्या कहेंगे।
Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..