फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...

Sun, 25 Dec 2022 07:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
sheezan khan was in touch with many girls says actor tunisha sharma relatives
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर है। वहीं अभिनेत्री के परिवार के दुख का तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक्ट्रेस की मौत के मामले में अब तक पुलिस 14 लोगों के स्टेटमेंट ले चुकी है जबकि को-स्टार शीजान खान को चार दिन की कस्टडी में लिया गया है। एक के बाद एक कई एंगल सामने आ रहे हैं और इसी बीच अब तुनिशा शर्मा के मामा का कहना है कि शीजान खान कई लड़कियों के संपर्क में थे।


 

Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन

sheezan khan was in touch with many girls says actor tunisha sharma relatives
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

तुनिशा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने बातचीत में कहा, हमें विश्वास नहीं हो रहा कि तुनिशा अब नहीं रही। वह अपनी मां के साख मीरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ बिल्डिंग में रहती थी। वह सब कुछ  देखती थी। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलनी चाहिए। कोर्ट जो तय करेगा और पुलिस जो जांच करेगी उसे ही हम मानेंगे।
 

Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..

sheezan khan was in touch with many girls says actor tunisha sharma relatives
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा, "तुनिशा के साथ रिश्ते में रहने और साथ रहने के बाद भी, शीजान कई लड़कियों के संपर्क में रहता था। इससे तुनिशा तनाव में आ गई और अवसाद में चली गई। 16 दिसंबर को, तुनिशा को पता चला कि शीजान उसे धोखा दे रहा है, जिसकी वजह से उसे एंजाइटी अटैक पड़ा। उन्होंने आगे बताया कि तुनिशा की मां ने भी शीजान से इस बारे में बात की थी।"
 

Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
sheezan khan was in touch with many girls says actor tunisha sharma relatives
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

पवन शर्मा ने आगे बताया कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा। बता दें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मौत का कारण फांसी बताया गया है। वहीं शीजान खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 
 

Tunisha Sharma: 10 दिन बाद अपने जन्मदिन पर पार्टी की प्लानिंग कर रही थीं तुनिशा, को-स्टार संग आखिरी चैट वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed