फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 15: Umar Riaz revealed the secret of Prateek Sehajpal said he grabbed Jai Bhanushalis property

Bigg Boss 15: उमर रियाज ने खोला प्रतीक सहजपाल का राज, कहा- उन्होंने हड़प ली जय भानुशाली की जायदाद

Fri, 05 Nov 2021 12:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 05 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

शो अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में यह शो दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz revealed the secret of Prateek Sehajpal said he grabbed Jai Bhanushalis property
उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में रोजाना नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में यह शो दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन बिग बॉस द्वारा घर वालों को नए-नए चैलेंज और टास्क दिए जाते हैं, जिसे करने की कोशिश में कई बार घरवाले कामयाब होते हैं तो कई बार नाकामी उनके हाथ लगती हैं।

विज्ञापन

इसी क्रम में शो में इन दिनों घर के नए कैप्टन के चुनाव के लिए कैप्टेंसी टास्क जारी है टास्क के तहत सभी घरवालों को एक परिवार का किरदार इन निभाने को कहा गया है। इतना ही नहीं कैप्टन की रेस से घर वालों को बाहर करने के लिए बिग बॉस में सभी को एक- दूसरे के कुछ राज बताए हैं, जो सदस्य जिन कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी टास्क से बाहर करना चाहता है। वह रिकॉर्डिंग रूम में जाकर उसका राज बता देगा, जिसके बाद हॉल में लगे उसके नाम के साथ आउट का टैग लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Umar Riaz revealed the secret of Prateek Sehajpal said he grabbed Jai Bhanushalis property
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टास्क को करते हुए पहले दिन जहां करण तेजस्वी समेत कुछ सदस्य कैप्टेंसी टास्क से बाहर हो गए। तो वहीं आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर घरवाले कैप्टन बनने के लिए मुकाबला करते नजर आए। इसके चलते उमर ने प्रतीक का राज खोलते हुए उन्हें टास्क उसे बाहर कर दिया।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Umar Riaz revealed the secret of Prateek Sehajpal said he grabbed Jai Bhanushalis property
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

प्रतीक का राज बताते हुए उमर ने कहा कि उन्होंने जय की सारी संपत्ति अपने नाम कर ली है। उमर के इस राज को बाहर लाते ही प्रतीक इस टास्क से बाहर हो गए। हालांकि, इसके बाद घरवाले टास्क को लेकर दो टीम में बंटे नजर आए। जिसके चलते एक टीम के सदस्य टास्क रद्द कराने को लेकर प्लानिंग करते भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed