सेंसर बोर्ड पर निहलानी ने उठाया सवाल, कहा- वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुई 'पद्मावती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए एक अच्छी खबर आई है। लगातार हो रहे विरोध के बाद अब खबर है कि फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने निर्देश दिया है कि फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' किया जाए। वहीं सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद पूर्व सीबीएफसी चेयरमैन पहलाज निहलानी ने इसकी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि लोगों के देखने से पहले ही फिल्म पर इतने विवाद हो चुके हैं। यह फैसला लोगों और राजनीतिक पार्टियों के विरोध से पहले भी लिया जा सकता था। उन्होंने सेंसर बोर्ड के फैसले पर भी सवाल खड़ा किया।
पढ़ें: पद्मावती विवाद को भूल दीपिका और रणवीर श्रीलंका में साथ मनाएंगे NEW YEAR का जश्न
निहलानी ने कहा कि फिल्म में लगे कट के कारण निर्माताओं को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। वोट बैंक की राजनीति के लिए फिल्म का इस्तेमाल हुआ है। चेयरमैन के रूप मंत्रियों ने दबाव बनाया जिसके चलते फिल्म को चुनाव के बाद पास किया गया।
This film was sidelined by CBFC & it raises question on the Censor Board. Producers suffered such huge losses because of the cuts. Vote bank politics has obviously been done, the film is being seen after elections. Chairman faced pressure from the ministry: Pahlaj Nihalani pic.twitter.com/4MVjw8w0jg
— ANI (@ANI) December 30, 2017
घूमर गाने में बदलाव का दिया निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने की बात कही है। इन बदलावों के बाद फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद घूमर गाने में भी बदलाव करने की बात कही है। वहीं फिल्म में डिस्क्लेमर भी लिखने की बात भी सामने आई है, जिससे सती प्रथा को बढ़ावा न मिले।
Central Board of Film Certification had examining committee meeting on 28 Dec to review #Padmavati & decided to give it UA certificate along with some modifications & likely change of the title to Padmavat. Certificate to be issued once required & agreed modifications are made. pic.twitter.com/tiFIW2gDGD
— ANI (@ANI) December 30, 2017
Special panel consisted of Arvind Singh from Udaipur, Dr.Chandramani Singh & Prof K.K. Singh of Jaipur University. Panel member had insights & also some reservations regarding claimed historical events & socio-cultural aspects which were duly discussed at length: CBFC #Padmavati
— ANI (@ANI) December 30, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक संजय लीला भंसाली भी सेंसर बोर्ड के द्वारा जारी इन बदलावों को मानने के लिए तैयार हो गए हैं। फिल्म को जल्द ही नए बदलावों को साथ रिलीज किया जा सकता है।