फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bahubali 2 trailer more than 1 crore views in less than 24 hours

VIDEO: 24 घंटे में 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके 'बाहुबली 2' का दमदार ट्रेलर

Fri, 17 Mar 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Fri, 17 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
bahubali 2 trailer more than 1 crore views in less than 24 hours
बाहुबली

फिल्‍म 'बाहुबली 2' का ट्रेलर गुरुवार सुबह रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अचंभित रह गया। 'बाहुबली 2' के इस ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसलिए 24 घंटे में इसे 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

विज्ञापन


वैसे बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही ये ऑनलाइन लीक हो गया था। इस ट्रेलर को एक्टर प्रभास के फैन क्लब यंग रिबैल स्टार प्रभास से अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। जिसे बाद में हटा लिया गया। नोरंजन जगत की हस्तियां ट्रेलर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने इसे मास्टरपीस करार दिया है।
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखें वीडियो-

VIDEO: 24 घंटे में 1 करोड़ ज्यादा लोग देख चुके 'बाहुबली 2' का दमदार ट्रेलर

bahubali 2 trailer more than 1 crore views in less than 24 hours
बाहुबली

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद एक्टर जूनियर एनटीआर ने कहा कि वह ट्रेलर को विस्मय से देखते रह गए। एनटीआर ने ट्विटर पर कहा, “यह अन्य किसी अनुभव से अलग है। आपकी सांसें थम जाती हैं और आप इसे देखते रह जाते हैं। बधाई और सराहना राजमौली।' वहीं एक्ट्रेस राकुल प्रीत का कहना है कि उन्हें ट्रेलर का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। राकुल ने कहा, “यह सिर्फ ट्रेलर नहीं है, एक मास्टरपीस है। शब्द कम पड़ रहे हैं। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए राजमौली का धन्यवाद।'

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की पूरी कास्ट के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली ने करण जौहर को कटप्पा की तलवार गिफ्ट में दी। बता दें कि फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed