'बाहुबली 2' की दीवानगी बरकरार, दो हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक 'बाहुबली 2' का दो हफ्तों का टोटल कलेक्शन 1,250 करोड़ है। 'बाहुबली 2' भारत में ही सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई कर पहली फिल्म बन गई है जिसने घरेलु बाजार में ये आंकड़ा छूआ है। ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। हिंदी में बात की जाए तो इसने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ते हुए 400 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं तमिलनाडु में ही सिर्फ फिल्म ने लगभग 100 करोड़ कमाए हैं।
#Baahubali2 2 Weeks WW Box office:
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 12, 2017
India:
Nett : ₹ 805 cr
Gross : ₹ 1020 Cr
Overseas:
Gross: ₹ 230 cr
Total: ₹ 1,250 cr
#Baahubali2 becomes the 1st movie to do ₹ 1000 Cr Gross in #India itself.. 👏👏 pic.twitter.com/qE3DMPq44O
विज्ञापन विज्ञापन— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 12, 2017
फिल्म को लेकर लोगों में अभी भी दीवानगी बरकरार है। कई जगह इसके शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का दर्जा तो इसे काफी पहले ही हासिल हो गया था। इसके बाद ये रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। जल्द अगर ये 1500 करोड़ का आंकड़ा छू ले तो किसी को हैरानी नहीं होगी।