फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baahubali 2' Emerges As The Highest Grossing Hindi Film, Beats Aamir Khan's 'Dangal' Collection

'बाहुबली 2' के सामने नहीं टिक पाई आमिर की 'दंगल'

Thu, 11 May 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 11 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
'Baahubali 2' Emerges As The Highest Grossing Hindi Film, Beats Aamir Khan's 'Dangal' Collection
बाहुबली 2
'बाहुबली 2' दुनियाभर में 1000 करोड़ कमाने के बाद इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड हो जो इस फिल्म ने ना तोड़ा है। रोज कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ती इस फिल्म के सामने एक रिकॉर्ड और ढेर हो गया है।
विज्ञापन


'बाहुबली 2' ने अब 'दंगल' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 'बाहुबली 2' भारत में हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पिछले साल रिलीज हुई आमिर की 'दंगल' वैसे तो 900 करोड़ के पार पहुंच गई है लेकिन हिंदी में फिल्म की कमाई केवल 387 करोड़ है। वहीं प्रभास की 'बाहुबली 2' ने हिंदी में 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन

 
दोनों ही फिल्मों में गजब की टक्कर चल रही है। 'बाहुबली 2' जहां 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर पहले नंबर पर है वहीं 'दंगल' भी उसके ठीक पीछे है। चीन में 5 मई को रिलीज हुई 'दंगल' वहां खूब कमाई कर रही है। फिल्म का अभी तक ओवरऑल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 905 करोड़ कमा लिए हैं। जिस तरह से चीन में फिल्म हाउसफिल जा रही है उससे लगता है कि ये जल्द ही हजार करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

'बाहुबली' गेम ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड

'Baahubali 2' Emerges As The Highest Grossing Hindi Film, Beats Aamir Khan's 'Dangal' Collection
बाहुबली 2 गेम
फिल्म सिर्फ बड़े पर्दे पर ही सभी रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही है बल्कि बाहुबली गेम भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये गेम इंडिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाले गेम बन गया है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में ये 10वें नंबर पर है।

ये गेम हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध है। 10 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed