{"_id":"5f6edf05fa718f45d61e0e2d","slug":"ashoke-pandit-mother-nirmala-passed-away-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित की मां का निधन, 82 की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित की मां का निधन, 82 की उम्र में ली आखिरी सांस
Sat, 26 Sep 2020 11:58 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
मां के साथ अशोक पंडित
- फोटो : Ashoke Pandit/Twitter
निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की 82 वर्षीय मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दी है। अशोक पंडित की मां निर्मला ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर अशोक पंडित के पोस्ट पर फैंस और सितारे दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक पंडित ने ट्टिटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि शनिवार को मां का देहांत हो गया है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे महामारी के माहौल पर घर पर ही रहें और मां की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें। ॐ शांति।' अपने पोस्ट में अशोक ने मां की तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, ' वो हमेशा एक रानी की तरह रहीं। बेहद बड़ी दिल वालीं एक असाधारण महिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की मदद में गुजार दिया। वो एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने हर किसी की मदद की और बाहें खोलकर स्वागत किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
Grieved to inform you that our beloved mother Maa #NirmalaPandit attained moksha on 26th Sep, 2020 at 12:37 am.
विज्ञापन विज्ञापन
Given the current pandemic situation, kindly stay at ur respective homes & pray for her peaceful antim yatra. 🙏🏼
ॐ शांति। pic.twitter.com/V4Qqym3loh — Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 25, 2020
अशोक पंडित के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सिनेमाजगत से जुड़े लोग भी दुख जाहिर कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने ट्वीट पर लिखा- आपको मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति।' वहीं स्वरूप रावल ने लिखा- इस दुख की घड़ी में ईश्वर आपको शक्ति दे, ओम शांति।'आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करन के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत रखने की भी बात कर रहे हैं।